सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ी हुई है। देश में कई जगहों पर उनके प्रशंसक सीबीआई जांच की मांग को लेकर रैली निकालते दिखे। ट्विटर पर #JanAndolan4SSR हैशटैग ट्रेंडिंग में बना हुआ है। इन सब के अलावा अब सुशांत के फैंस ने सीबीआई जांच की मांग को लेकर एक अलग तरीका खोज निकाला है।
विज्ञापन
2 of 5
सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : सोशल मीडिया
एक फैन ने सुशांत के पोस्टर दिल्ली के कई इलाकों में लगाए। पोस्टर पर लिखा था, 'सुशांत की हत्या की जांच सीबीआई से हो।'
विज्ञापन
3 of 5
सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : सोशल मीडिया
सुशांत के फैंस के अलावा अभिनेता शेखर सुमन, रूपा गांगुली सहित कई राजनीतिक हस्तियों ने मामले में सीबीआई जांच की मांग की है। हालांकि महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने सीबीआई जांच से इनकार कर दिया है।
4 of 5
महेश भट्ट
- फोटो : एएनआई
वहीं सुशांत केस में आज मुंबई पुलिस ने महेश भट्ट से करीब दो घंटे पूछताछ की। महेश भट्ट अपना बयान दर्ज कराने सांताक्रूज पुलिस स्टेशन पहुंचे। सूत्रों के मुताबिक महेश भट्ट से सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती के रिश्तों को लेकर पूछताछ की गई। इसके अलावा उनकी फिल्मों से सुशांत को बाहर करने पर भी सवाल पूछे गए।
महेश भट्ट से पहले संजय लीला भंसाली, आदित्य चोपड़ा, रिया चक्रवर्ती, यश राज फिल्म्स की कास्टिंग डायरेक्टर सहित कई लोगों से पूछताछ की जा चुकी है। जानकारी के मुताबिक मुंबई पुलिस ने अभी तक 38 लोगों के बयान दर्ज किए हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि पुलिस जल्दी ही जांच रिपोर्ट दे सकती है।