सुशांत सिंह राजपूत के परिवार से मिलते सीएम खट्टर
- फोटो : अमर उजाला
परिवार ने अपने बयान में कहा कि 'सुशांत के परिवार का सब्र का बांध तब टूटा जब महीना बीतते- बीतते महंगे वकील और नामी पीआर एजेंसी से लैस 'हनी ट्रैप' गैंग डंके की चोट पर वापस लौटता है। सुशांत को लूटने मारने से तसल्ली नहीं हुई सो उसकी स्मृति को भी अपमानित करने लगता है।... सवाल सुशांत की निर्मम हत्या का है। सवाल ये भी है कि क्या महंगे वकील कानूनी पेंचीदगियों से न्याय की भी हत्या कर देंगे? इससे भी बड़ा सवाल अपने को एलिट समझने वाले, अंग्रेजियत में डूबे, पीड़ितों को हिकारत से देखने वाले नकली रखवालों पर लोग क्यों भरोसा करें? सुशांत के परिवार, जिसमें चार बहनें और एक बूढ़ा बाप है, को सबक सिखाने की धमकी दी जा रही है। एक एक कर सबके चरित्र पर कीचड़ उछाला जा रहा है। सुशांत से उनके संबंधों पर सवाल उठाया जा रहा है।'