रविशंकर प्रसाद
- फोटो : सोशल मीडिया
याद दिला दें कि बीते हफ्ते केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद सुशांत के घर पहुंचे थे। रविशंकर प्रसाद ने सुशांत के घर पर उनके पिता केके सिंह, बहन और बाकी परिजनों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी। मुलाकात के बाद रविशंकर प्रसाद ने दो तस्वीरें भी साझा कीं। पहली तस्वीर में वो सुशांत को श्रद्धांजलि देते दिखे जबकि दूसरी तस्वीर में वह सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह से बातचीत कर रहे थे।