एनसीबी दफ्तर पहुंची रिया चक्रवर्ती
- फोटो : PTI
सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले रिया चक्रवर्ती से नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की दूसरे दिन की पूछताछ खत्म हो गई है। दूसरे दिन की लगभग 7-8 घंटे तक की पूछताछ चली है। बता दें सुशांत सिंह राजपूत की मौत की सीबीआई जांच जारी है और इस बीच रिया चक्रवर्ती पर भी आरोप है कि वह ड्रग्स डीलरों के संपर्क में थीं। ये आरोप उनके फोन से रिकवर किए गए वॉट्सएप चैट के आधार पर लगाए जा रहे हैं। इस केस में रिया के छोटे भाई शौविक चक्रवर्ती (24), राजपूत के हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा (33) को एनसीबी पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।