फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rhea Chakraborty News: सुशांत के परिवार ने लगाए रिया चक्रवर्ती पर गंभीर आरोप, जानिए क्या कहती है FIR

Tue, 28 Jul 2020 10:05 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रिया चक्रवर्ती, पिता के साथ सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social Media
बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद उनके परिवार ने एकदम चुप्पी साध ली थी। इसकी वजह से सुशांत के फैंस और उनके लिए न्याय की गुहार लगाने वाले सभी लोग परेशान थे। सुशांत के फैंस और इंडस्ट्री से जुड़े कुछ लोग तो लगातार उनके लिए इंसाफ और सीबीआई जांच की मांग कर रहे थे। लेकिन अब सुशांत के निधन के डेढ़ महीने बाद परिवार की तरफ से प्रतिक्रिया सामने आई है। सुशांत के पिता केके सिंह ने अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
 
विज्ञापन

2 of 5
सुशांत सिंह राजपूत पिता के साथ - फोटो : सोशल मीडिया
सुशांत के पिता द्वारा उठाए गए इस कदम ने सुशांत सिंह राजपूत केस को पूरी तरह से मोड़कर रख दिया है। सुशांत के पिता ने पटना में रिया और उनके परिवार के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। सुशांत के पिता का कहना है कि उन्हें मुंबई पुलिस की जांच पर भरोसा नहीं है। वो चाहते हैं कि इस मामले की जांच पटना पुलिस द्वारा की जाए। अपनी एफआईआर में भी उन्होंने कई चौंकाने वाले दावे किए हैं।

विज्ञापन

3 of 5
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती - फोटो : ट्विटर
सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने अपनी एफआईआर में कई ऐसे सवाल उठाए हैं जिसके ऊपर अब तक मुंबई पुलिस का ध्यान भी नहीं गया था। अब तक इस पूरे मामले को केवल नेपोटिज्म से जोड़कर देखा जा रहा था। लेकिन सुशांत के परिवार की एफआईआर के बाद ये मामला पूरी तरह से रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार पर जा ठहरा है। सुशांत के परिवार का कहना है कि सुशांत की मानसिक हालत रिया से मुलाकात के पहले एकदम ठीक थी। फिर ऐसा क्या हुआ कि सुशांत मानसिक रूप से डिस्टर्ब हो गए?

4 of 5
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती - फोटो : इंस्टाग्राम
सुशांत के पिता ने अपनी शिकायत में कहा है कि रिया ने सुशांत के ऊपर मोबाइल नंबर बदलने के लिए दबाव बनाया था ताकि वो अपने करीबियों और परिवार के लोगों से बात न कर सके। इतना ही नहीं रिया ने सुशांत के करीबी स्टाफ को भी चेंज करवा दिया था जो उनके लिए काम किया करते थे। एफआईआर के मुताबिक रिया ने सुशांत के आगे ये शर्त रखी थी कि वो सिर्फ वही प्रोजेक्ट करेंगे जिनमें रिया उसके साथ काम करेगी। इसके अलावा सुशांत के कमाए करोड़ों रुपयों पर भी रिया की नजर थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : File
अब सुशांत के परिवार के द्वारा लिखवाई गई एफआईआर के मुताबिक सुशांत की कथित आत्महत्या के पीछे पूरी तरह से रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार का हाथ है। रिया और उनके परिवार ने सुशांत को ये कदम उठाने के लिए उकसाया है। वहीं सुशांत के परिवार के द्वारा लिखवाई गई इस एफआईआर के चलते अब मुंबई पुलिस की जांच भी सवालों के घेरे में घिरी हुई नजर आ रही है।

पढ़ें: सुशांत मामले में आगे आया परिवार, पिता ने रिया चक्रवर्ती के खिलाफ दर्ज करवाई FIR
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें