फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशांत सिंह राजपूत के डॉक्टर को खुदकुशी पर गहरा शक, बोले- 'कुछ न कुछ तो ऐसा हुआ होगा कि...'

Fri, 14 Aug 2020 01:23 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सुशांत सिंह राजपूत
सुशांत सिंह राजपूत की खुदकुशी की जांच बढ़ने की साथ ही कुछ नए खुलासे भी हो रहे हैं। इस केस से जुड़ी अब तक कई ऐसी जानकारियां पिछले कुछ दिनों में सामने आई हैं जिनका जिक्र पहले कभी नहीं हुआ। हाल ही में सुशांत के डॉक्टर ने कहा कि उन्हें इस बात पर संदेह है कि अभिनेता ने खुदकुशी की।
विज्ञापन

2 of 5
सुशांत सिंह राजपूत
एक चैनल से बातचीत में डॉक्टर ने कहा कि सुशांत जिस तरह से सोचते थे, जिस तरह से सपने देखा करते थे और इन सब बातों को वो डायरी में नोट किया करते थे। इस बात पर विश्वास करना बहुत मुश्किल है कि इस तरह से जिंदगी जीने वाला कोई शख्स खुदकुशी कर सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
सुशांत सिंह राजपूत
सुशांत के डॉक्टर का मानना है कि जरूर अभिनेता के साथ कुछ न कुछ तो ऐसा हुआ होगा, जिसके बाद उन्होंने अपनी जिंदगी को खत्म करना बेहतर समझा। सुशांत अपने भविष्य को लेकर की गई प्लानिंग की बातें अपनी डायरी पर लिखा करते थे। इन सब बातों से अंदाजा लगता है कि सुशांत डिप्रेशन में नहीं थे बल्कि वो अपनी जिंदगी जीना चाहते थे।

4 of 5
सुशांत सिंह राजपूत
सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई
रिया चक्रवर्ती और बिहार सरकार ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में पटना में दर्ज प्राथमिकी मुंबई स्थानांतरित करने के लिए दायर रिया की याचिका पर गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में लिखित जवाब दाखिल किए। पटना में दर्ज कराई गई प्राथमिकी में राजपूत के पिता ने रिया और उसके परिवार के सदस्यों सहित छह अन्य लोगों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत
बिहार सरकार ने दिया जवाब
बिहार सरकार ने पटना से मुंबई में एफआईआर स्थानांतरित करने की मांग वाली रिया चक्रवर्ती की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट के समक्ष विस्तृत जवाब दाखिल किया। बिहार सरकार ने अपने जवाब में दावा किया कि बिहार पुलिस के पास मामले की जांच करने का अधिकार क्षेत्र है।  बिहार सरकार ने अधिवक्ता केशव मोहन के जरिए पेश किए गए अपने लिखित अभिवेदन में चक्रवर्ती की याचिका को खारिज करने का अनुरोध करते हुए कहा कि जांच का जिम्मा संभालने और इसे तेजी से निपटाने के सीबीआई के रास्ते में किसी भी प्रकार की बाधा डालने की अनुमित नहीं दी जाएगी। 

सुशांत सिंह राजपूत मामले में फिर बोले संजय राउत, परिवार को दी शांत रहने की सलाह

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें