फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामने आया सारा और सुशांत के बीच का विवाद, साथ काम करने से किया साफ इनकार

Sun, 08 Sep 2019 11:37 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Sara Ali Khan and Sushant - फोटो : Social Media
सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान ने साल 2018 में फिल्म केदारनाथ से डेब्यू किया था। इस फिल्म में सारा के अपोजिट सुशांत सिंह राजपूत थे। बताया जाता है कि शूटिंग के दौरान सारा और सुशांत के बीच काफी करीबियां थीं। फिल्म रिलीज होने के बाद भी दोनों कुछ वक्त तक साथ रहे लेकिन फिर अचानक खबर आई कि दोनों का ब्रेकअप हो गया। लगता है कि इसी बात का गुस्सा अब तक सुशांत में है क्योंकि उन्होंने सारा के साथ काम करने से साफ इनकार कर दिया है।
विज्ञापन

2 of 6
सारा सुशांत - फोटो : सोशल मीडिया
सुशांत ने सारा के साथ एक टीवी एड के लिए काम करने से मना कर दिया है। इसके लिए दोनों को साथ कास्ट किया जाना था लेकिन सुशांत ने इसके लिए अपनी मंजूरी नहीं दी। अब इसके पीछे कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 6
sara, sushant
स्पॉटबॉय के मुताबिक, एक इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी अपने एक टीवी कमर्शियल के लिए सुशांत सिंह राजपूत और सारा अली खान को कास्ट करना चाहती थी। लेकिन जब सुशांत को पता चला कि उन्हें सारा के अपोजिट काम करना पड़ेगा तो उन्होंने ये ऐड करने से मना कर दिया।

4 of 6
केदारनाथ, सारा अली खान, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : HT
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सुशांत और सारा का रिश्ता ज्यादा दिन नहीं चल सका था। इस बात का खुलासा तब हुआ जब सुशांत ने सारा को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया था। सारा, सुशांत को लेकर बहुत पजेसिव रहने लगी थीं।
विज्ञापन

5 of 6
सारा अली खान और कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया
सारा, सुशांत की छोटी-छोटी चीजों पर नजर रख रही थीं। सारा की ये चीज सुशांत को पसंद नहीं आई। रिपोर्ट्स के अनुसार, सारा और सुशांत के बीच काफी झगड़ा हुआ। इसके बाद दोनों ने एक-दूसरे से बात करना बंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया
फिलहाल इन दिनों सुशांत सिंह राजपूत का नाम रिया चक्रवर्ती से जुड़ रहा है, वहीं सारा अली खान और कार्तिक आर्यन के बीच भी अफेयर की खबरें हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें