फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशांत सिंह राजपूत ने इंस्टाग्राम से अचानक डिलीट की सभी पोस्ट और फोटोज, लाखों फैन्स को कही ये बात

Sat, 16 Mar 2019 09:21 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Sushant Singh Rajput - फोटो : File
फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'सोनचिरिया' में मुख्य भूमिका में नजर आए थे। ऐसे में उनकी झोली में एक और फिल्म आ गिरी है। खैर, खबर यह है कि अभिनेता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम से सभी पोस्ट और फोटोज अचानक डिलीट कर दिए हैं। इसके बाद उन्होंने लिख दिया कि अब वह इंस्टाग्राम पर नहीं हैं। यह जानने के बाद सुशांत के लाखों फैन्स हैरान-परेशान हो गए हैं। वो ये जानने में लगे हैं कि अभिनेता ने आखिर ऐसा क्यों किया। 
विज्ञापन

2 of 5
Sushant Singh Rajput - फोटो : file photo
गौरतलब है कि अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम पर 7.8 मिलियन (70 लाख से ज्यादा) फैन्स को अलविदा कह दिया है। उनके फैन्स ये जानना चाहते हैं कि उन्होंने इतना बड़ा कदम किस वजह से उठाया। सुशांत के फैन्स के बीच एक तरह से खलबली मच गई है। क्योंकि सुशांत सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहने वाले सेलेब्स की लिस्ट में आते हैं।इस दौरान वह अपने फैन्स के लिए अपनी दमदार लुक की तस्वीरें भी शेयर करते रहते थे। वहीं, उनके फैन्स अभिनेता के इंस्टाग्राम से हटने के तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
Sushant Singh Rajput
लेकिन, सुशांत ने आखिर क्यों अपने लाखों फैन्स का दिल अचानक तोड़ दिया इसका कुछ पता नहीं चल पाया है। अभिनेता ने भी ऐसा करने के पीछे की भी अभी कोई वजह नहीं बताई है। सुशांत के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह हाल ही में रिलीज हुई फिल्म सोनचिरिया में एक डाकू के किरदार में नजर आए थे। फिल्म में भूमि पेडनेकर और मनोज बाजपेयी संग रणवीर शौरी भी देखे गए थे।  

4 of 5
सारा सुशांत - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, हाल ही में सारा ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि उन्होंने अपनी एक बुरी आदत के लिए सुशांत सिंह राजपूत और रणवीर सिंह से माफी मांगी। सारा अली खान ने फिल्मफेयर को दिए इंटरव्यू में अपनी इस बुरी आदत का खुलासा करते हुए बताया कि उन्हें नेचुरल चीजें बहुत पसंद है। सारा ने कहा, 'मैं चेहरे पर कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स लगाने से ज्यादा घरेलू नुस्खे करना पसंद करती हूं। मैं अपने बालों को चमकदार बनाने के लिए इसमें प्याज का रस लगाती हूं, देखने में यह बहुत अच्छा लगता है, लेकिन इससे आपके कोस्टार को काफी मुश्किल होती है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sara, sushant
सारा ने हंसते हुए बताया, 'शूटिंग के दौरान जब मैं ऐसा करती थी तो सुशांत और रणवीर को बता देती थी। रणवीर ने तो पूछा भी कि ये क्यों करती हो। मैं कहती थी ऐसा मैंने अपने बालों को चमकदार बनाने के लिए किया है, ये बहुत खूबसूरत दिखाई दे रहे हैं, लेकिन तुम्हें इसकी बदबू झेलनी होगी। सारा ने कहा, 'मैंने इसके लिए दोनों से माफी भी मांगी है।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें