फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बिग बॉस' के सेट पर सुशांत ने शाहरुख का सीन किया था रीक्रिएट, एक्टिंग देख सलमान ने यूं दिया था रिएक्शन

Mon, 06 Jul 2020 03:57 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सुशांत सिंह राजपूत, सारा अली खान, सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
सुशांत सिंह राजपूत ने अपने अभिनय के दम पर छोटे पर्दे से बड़े पर्दे तक का सफर तय किया था। सुशांत के निधन के बाद से बॉलीवुड के साथ उनके प्रशंसकों को भी झटका लगा है। अब सोशल मीडिया पर उनका एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो और सारा अली खान 'बिग बॉस' के सेट पर पहुंचे थे। 
विज्ञापन

2 of 5
सारा अली खान, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
वीडियो में सलमान खान, सारा से कहते हैं कि 'आपने बताया कि सुशांत, शाहरुख खान के बहुत बड़े फैन हैं, तो क्या इन्होंने शाहरुख के कुछ डायलॉग या एक्टिंग करके दिखाया आपको।' इस पर सारा, सुशांत से कहती हैं कि 'कुछ करके दिखाइए।'
विज्ञापन

3 of 5
सलमान खान और सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
सुशांत फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' में शाहरुख खान का डायलॉग दोहराते हैं। वो सारा को देखते हुए कहते हैं कि 'राज अगर तुझसे ये लड़की प्यार करती है तो ये तुझे पलट कर देखेगी।' सुशांत के तीन बार पलट कहने के बाद सारा अली खान नहीं पलटती हैं। तभी सेट पर मौजूद सभी वहां हंस पड़ते हैं। सुशांत की एक्टिंग देख सलमान खान उनकी काफी तारीफ करते हैं। 
 

4 of 5
kedarnath - फोटो : twitter
वीडियो तब का है जब सुशांत और सारा फिल्म 'केदारनाथ' का प्रमोशन करने के लिए 'बिग बॉस' के सेट पर पहुंचे थे। साल 2018 में आई इस फिल्म से सारा अली खान ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। फिल्म के निर्देशक अभिषेक कपूर ने सुशांत के निधन के बाद खुलासा किया था कि 'केदारनाथ' के दौरान सारा को प्रमोट किया गया। जबकि उनका नाम कहीं नहीं था। इससे वो काफी परेशान हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद सलमान खान और उनके परिवार को निशाना बनाया जा रहा है। सुशांत के प्रशंसक और सोशल मीडिया यूजर्स बॉलीवुड में नेपोटिज्म को बढ़ाने के लिए सलमान सहित कई दूसरे सितारों को जिम्मेदार मान रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि सुशांत बॉलीवुड की गुटबाजी से परेशान हो गए थे और इस वजह से उन्होंने खुदकुशी कर ली।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें