फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशांत की 'रहस्यमयी मौत' पर वकील ने उठाए सवाल, पुलिस से पूछा- अगर सुशांत ने बदले थे 50 सिम, तो क्या उन्हें किया गया सीज?

Sun, 26 Jul 2020 02:37 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
सुशांत सिंह राजपूत के कथित आत्महत्या की जांच मुंबई पुलिस द्वारा की जा रही है। इस बीच सुशांत की मौत को लेकर सीबीआई जांच की मांग भी खूब उठ रही है।  सुशांत के सुसाइड मामले में मुंबई पुलिस की कई खामियों पर बात करते हुए दिल्ली के एक वकील ईशकरण भंडारी ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से मामले की जांच की मांग की है।
विज्ञापन

2 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social Media
वकील ईशकरण भंडारी ने कहा कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत को रहस्यमयी मौत माना जाना चाहिए, जब तक कि सीबीआई द्वारा तथ्यों का पता नहीं लगाया जाता। ज्ञात हो कि 14 जून की दोपहर को सुशांत का शव उनके ब्रांद्रा स्थित फ्लैट में फांसी के फंदे पर लटकता हुआ मिला था। पुलिस ने सुशांत के मौत की वजह सुसाइड बताई है।
विज्ञापन

3 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social Media
वकील ईशकरण भंडारी ने कहा सुशांत सिंह राजपूत ने कथित तौर पर अपने फोन के 50 सिम कार्ड बदले थे और अगर ऐसा हुआ था तो क्या पुलिस ने उन्हें सीज किया है?  भंडारी ने कहा मुंबई पुलिस को लिए पहले पत्र में मैंने कहा कि यह सोर्स-बेस्ड है, नेम-बेस्ड नहीं कि सुशांत सिंह राजपूत ने 50 बार अपने सिम कार्ड बदले।

पढ़ें- ए आर रहमान के सपोर्ट में उतरे सोशल मीडिया यूजर्स, 'बॉलीवुड गैंग' के लिए बोले- 'बंदर क्या जाने अदरक का स्वाद...'

4 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social Media
भंडारी ने कहा कि आत्महत्या शब्द सुशांत की मौत के कुछ ही मिनटों के भीतर आया था और यह पूरे मीडिया में छा गया। लेकिन क्या इस मामले की जांच नहीं होनी चाहिए थी? हम जांच के बाद इस निष्कर्ष पर पहुंच सकते हैं कि यह एक ट्रेजेडी है, आत्महत्या है या फिर मर्डर। लेकिन मुंबई पुलिस ने इसे आत्महत्या करारा दिया। आप कुछ ही मिनटों में उस निष्कर्ष पर कैसे पहुंचते हैं?
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
भंडारी ने पत्र में मुंबई पुलिस से यह भी पूछा है कि क्या उन्होंने सुशांत के फ्लैट को सील कर दिया है? अगर नहीं तो यह बहुत ही आश्चर्यजनक है और एक प्रक्रिया में भारी चूक है। बता दें सुशांत की मौत के बाद उनके घर से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। अगर सुसाइड नोट होता तो यह ओपन और शट केस हो जाता। वहीं सुशांत के फैंस सोशल मीडिया पर लगातार कुछ ना कुछ पोस्ट शेयर कर इस मामले की बारीकियों को सामने ला रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें