सुशांत सिंह राजपूत को श्रद्धांजलि
- फोटो : सोशल मीडिया
श्वेता सिंह कीर्ति ने एक अन्य तस्वीर साझा की थी जिसमें सुशांत को अंतिम विदाई दी गई थी। सुशांत की एक तस्वीर के सामने उनके पिता और बहन श्वेता बैठे हुए हैं। परिवार के सदस्य सुशांत को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। फेसबुक पर पोस्ट करते हुए श्वेता ने लिखा था, 'अंतिम विदाई और प्यार, सकारात्मक ऊर्जा से भरा मेरा छोटा भाई। उम्मीद है तुम जहां भी रहो खुश रहो। हम तुमसे हमेशा प्यार करते रहेंगे।'