फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी ने सुशांत के लिए लिखा खास पोस्ट ! कहा- 'सोचा था मिलकर भोजपुरी में बतियाएंगे..'

Wed, 17 Jun 2020 04:26 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सुशांत सिंह राजपूत, सिद्धांत चतुर्वेदी - फोटो : सोशल मीडिया
असमय सुशांत सिंह राजपूत का इस दुनिया से चले जाना बहुत लोगों के लिए विश्वास कर पाना मुश्किल हो रहा है। अभिनेता के फैंस और बॉलीवुड सितारे न केवल शोक व्यक्त कर रहे हैं बल्कि उनकी मौत से हैरान भी हैं। बहुत से सितारों ने सोशल मीडिया के जरिए सुशांत सिंह राजपूत के निधन पर दुख जाया है। अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी ने उनके लिए सोशल मीडिया पर खास पोस्ट साझा किया है। 
विज्ञापन

2 of 5
सिद्धांत चतुर्वेदी - फोटो : सोशल मीडिया
सिद्धांत चतुर्वेदी सुपरहिट फिल्म गली ब्वॉय और वेब सीरीज इनसाइड एज में नजर आ चुके हैं। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने खास पोस्ट भी लिखा है। उनके पोस्ट को कई सोशल मीडिया यूजर्स सुशांत सिंह राजपूत से जोड़कर देखकर रहे हैं। हालांकि सिद्धांत चतुर्वेदी ने अपने पोस्ट में कहीं भी सुशांत का जिक्र नहीं किया है। 
विज्ञापन

3 of 5
सिद्धांत चतुर्वेदी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
सिद्धांत चतुर्वेदी ने अपने पोस्ट में लिखा, 'जब तुम थे, हम कुछ नहीं थे, अब हम हैं, तो तुम नहीं, सोचा था...मिलकर भोजपुरी में बतियाएंगे तुमसे गुरु... बलिया से पटना इतना भी दूर नहीं'। सिद्धांत चतुर्वेदी के पोस्ट से साफ जाहिर होता है उन्होंने यह अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के लिए लिखा है। सोशल मीडिया पर यह पोस्ट खूब वायरल भी हो रहा है। 
 

4 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत बिहार से थे। वहीं बात करें सुशांत सिंह राजपूत की मौत की तो उन्होंने 14 जून को मुंबई स्थित अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। कई सितारों ने सुशांत सिंह राजपूत को सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दी और उनसे जुड़ी यादों को भी साझा किया। उनका अंतिम संस्कार सोमवार को किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
सुशांत सिंह राजपूत का अंतिम संस्कार मुंबई के विले पार्ले स्थित पवन हंस श्मशान घाट में हुआ था। इस दौरान सुशांत सिंह राजपूत के पिता, चाचा, बहनों के अलावा बॉलीवुड सितारे भी मौजूद थे। उनको अंतिम विदाई देने रिया चक्रवर्ती, राजकुमार राव, अर्जुन बिजलानी कृति सेनन, श्रद्धा कपूर, सुनील शेट्टी विवेक ओबेरॉय, रणदीप हुड्डा, और वरुण शर्मा सहित कई टीवी सितारे भी पहुंचे थे। 

पढ़ें: दो दोस्तों के अलावा सुशांत सिंह राजपूत का कॉल तक नहीं उठाते थे लोग, अभिनेत्री ने ऐसे किया खुलासा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें