फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान खान के समर्थन में आए शोएब अख्तर, बोले- उन्हें सुशांत की मौत का जिम्मेदार ठहराना गलत

Tue, 30 Jun 2020 01:51 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शोएब अख्तर, सलमान खान, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social Media
सुशांत सिंह राजपूत के खुदकुशी करने के बाद लोगों का गुस्सा उफान पर है। कई लोगों का मनाना है कि नेपोटिज्म की वजह सुशांत को बॉलीवुड में साइड लाइन कर दिया गया। इसके लिए लोगों ने करण जौहर और सलमान खान को जिम्मेदार ठहराना शुरू कर दिया। सोशल मीडिया पर अभिनेता को जमकर ट्रोल किया गया। अब सलमान के समर्थन में पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब अख्तर आए हैं।
विज्ञापन

2 of 5
सुशांत सिंह राजपूत, शोएब अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया
शोएब अख्तर ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो साझा कर कहा कि सलमान खान या किसी दूसरे स्टार को सुशांत की मौत के लिए जिम्मेदार ठहाराना गलत है। उन्होंने कहा, 'सरासर इल्जाम लगा देना सलमान पर या किसी और पर कि उन्होंने मौका नहीं दिया ये ठीक नहीं है।'
विज्ञापन

3 of 5
शोएब अख्तर
शोएब अख्तर ने अपना उदाहरण देते हुए कहा, 'मेरे साथ भी दो बड़े स्टार क्रिकेटर वसीम अकरम और वकार युनुस खेलते थे। इनके बीच में जगह बनाना बड़ा मुश्किल था। मेरे ऊपर बैन लगाया गया, मेरी आलोचना की गई, मुझे मौका नहीं दिया गया, मैं मैच में फ्लॉप हुआ लेकिन फिर भी मैं लगा रहा। ये कौन सा तरीका है कि सबसे ज्यादा आसान तरीका ढूंढकर अपने गले में रस्सी डालकर खुद को मार लेना। अगर आपको कोई दिक्कत है तो लोगों को बताएं।'

4 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
वीडियो में शोएब अख्तर ने बताया है कि साल 2016 में वह सुशांत सिंह राजपूत से मिले भी थे। उन्होंने कहा, 'जब मैं उससे मिला था तो मुझे सुशांत सिंह राजपूत में ज्यादा आत्मविश्वास नहीं दिखा था। ईमानदारी से कहूं तो मुझे वह बहुत आत्मविश्वासी नहीं लगे थे। वह मेरे पास से सिर झुकाए निकल गए। उस समय मेरे एक दोस्त ने बताया कि वह एमएस धोनी की फिल्म में उनकी भूमिका निभा रहे हैं। मैंने सोचा कि मुझे उनके अभिनय को देखना चाहिए। वह बहुत ही विनम्र बैकग्राउंड से संबंध रखते हैं और एक बेहतरीन फिल्म बना रहे हैं। हालाकि उनकी फिल्म हिट रही।'

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शोएब अख्तर - फोटो : ट्विटर
सोशल मीडिया पर शोएब अख्तर का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। उनके कई फैंस इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। आपको बता दें अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। 

कोरोना होते ही पाकिस्तानी टीवी एंकर को बददुआएं देने लोग, बोले- सरकार ने पैसे दिए होंगे

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें