शिवसेना नेता संजय राउत का पार्टी के मुखपत्र सामना में दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को लेकर लिखा एक आलेख खूब चर्चा में है। उन्होंने अपने इस आलेख में खुलासा किया है कि सुशांत लोकसभा और राज्यसभा के सदस्य रह चुके जॉर्ज फर्नांडिस की बायोपिक में मुख्य भूमिका निभाने के लिए चुने गए थे। हालांकि, अब जब सुशांत इस दुनिया में नहीं रहे हैं तो अब यह बायोपिक बनेगी या नहीं, इस पर संजय ने खुलकर कोई बात नहीं लिखी है।