फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद उठे सवाल, इन सितारों ने बताई इंडस्ट्री की कड़वी सच्चाई

Mon, 15 Jun 2020 02:58 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
मीरा चोपड़ा, सुशांत सिंह राजपूत, शेखर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद इंडस्ट्री के सितारे दुख जता रहे हैं। हालांकि कई लोगों को ये रास नहीं आ रहा है और उन्होंने इसे 'दोगलापन' करार दिया है। सोशल मीडिया पर लोग नेपोटिज्म पर भी बात कह रहे हैं। प्रशंसकों का कहना है कि वो स्टार किड नहीं थे ऐसे में उनके लिए हर चीज मुश्किल रही होगी। प्रशंसकों के साथ बॉलीवुड से जुड़े अभिनेताओं और फिल्ममेकर्स ने भी इंडस्ट्री के लोगों को निशाने पर लिया है। 
विज्ञापन

2 of 6
शेखर कपूर - फोटो : फाइल
सुशांत सिंह निर्देशक शेखर कपूर के साथ फिल्म 'पानी' करने वाले थे। लंबे समय से चर्चा थी कि शेखर कपूर ने सुशांत के साथ तैयारियां भी शुरू कर दी हैं लेकिन किसी वजह से फिल्म नहीं बन पाई। अब शेखर कपूर ने सुशांत को याद करते हुए ट्वीट किया कि 'मुझे पता है तुम किस दर्द से गुजर रहे थे। मुझे पता है जिन लोगों ने तुम्हें नीचा दिखाया। तुम मेरे कंधे पर सिर रखकर रोए भी थे। काश मैं पिछले छह महीने तुम्हारे साथ होता। काश तुम मुझ तक पहुंचते। जो भी हुआ वो उनके कर्म थे, तुम्हारे नहीं।'
विज्ञापन

3 of 6
मीरा चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
प्रियंका चोपड़ा की कजिन मीरा चोपड़ा ने एक लंबा चौड़ा पोस्ट लिखकर बॉलीवुड के लोगों पर निशाना साधा। मीरा लिखती हैं कि 'हम एक ऐसी इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं जो बहुत ही क्रूर, ठंडी और बेरहम है। हम सभी जानते हैं सुशांत लंबे समय से परेशान चल रहे थे लेकिन किसी ने मदद नहीं की? उनके दोस्त, करीबी लोग, वो निर्देशक और निर्माता कहां हैं जिनके साथ वो काम कर चुके थे।'

4 of 6
मीरा चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
मीरा आगे लिखती हैं कि 'क्यों कोई नहीं आया और उसने उनकीं मदद की। उसे प्यार नहीं दिया, उसे काम नहीं दिया जैसा वो चाहता था। क्योंकि किसी को उसकी परवाह ही नहीं थी। मुझे कहने के लिए माफ करिएगा लेकिन किसी को कोई फर्क नहीं पड़ता है आपके साथ क्या हो रहा है।' 
विज्ञापन

5 of 6
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
मीरा लिखती हैं कि 'अगर आपकी एक फिल्म फ्लॉप होती है तो आपके साथ अछूत जैसा व्यवहार करेंगे। सच है, बॉलीवुड एक बहुत छोटा परिवार है जहां कभी कोई आपकी मदद नहीं करता है। अगर आप आउटसाइडर हैं तो हमेशा ये महसूस होगा। मैं बस इतना कहना चाहती हूं कि जब लोगों को जरूरत हो तो इंडस्ट्री को मदद के लिए आना चाहिए। कोई मतलब नहीं है ट्वीट करने का अब। इस तरह का दोगलापन दिखाना बंद करिए। सुशांत तुम्हारी मौत एक निजी नुकसान भी है। जैसे मैं इंडस्ट्री को देखती थी अब कभी नहीं देख पाऊंगी। हम तुम्हारा साथ देने में नाकाम करे। ये इंडस्ट्री नाकाम रही। तुम और बहुत कुछ बेहतर पाने लायक थे। मुझे माफ कर देना।'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
निखिल द्विवेदी - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं निर्माता निखिल द्विवेदी ने लिखा, 'बहुत बार फिल्म इंडस्ट्री के दोगलेपन से मुझे चिढ़ होती है। बड़े-बड़े लोग कह रहे हैं कि उन्हें सुशांत के टच में रहना चाहिए था। तुम ऐसा नहीं करते। क्योंकि उसका करियर नीचे जा रहा था। तो अपना मुंह बंद ही रखो। क्या तुम लोग इमरान खान और अभय देओल या अन्य के टच में हो? नहीं। लेकिन तुम तब उनके टच में थे जब वो करियर में अच्छा कर रहे थे।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें