फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीआई जांच की मांग के बाद अब इस अभिनेत्री ने सुशांत सिंह राजपूत के लिए लिया एक और बड़ा फैसला

Sun, 05 Jul 2020 06:41 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत का मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। उनकी आत्महत्या को लेकर मुंबई पुलिस हर पहलू की जांच भी कर रही है। वहीं सुशांत सिंह राजपूत के कई फैंस और फिल्मी सितारे सोशल मीडिया के जरिए उनके परिवार वालों को न्याय दिलाने की हर कोशिश कर रहे हैं। अभिनेत्री रूपा गांगुली भी सुशांत सिंह राजपूत के परिवार को न्याय दिलाने की कोशिश कर रही हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
रूपा गांगुली - फोटो : Social media
रूपा गांगुली महाभारत सीरियल में द्रौपदी का किरदार निभाने की वजह से सुर्खियों में रह चुकी हैं। वह लगातार सुशांत सिंह राजपूत को न्याय दिलाने के लिए सोशल मीडिया पर आवाज उठा रही हैं। बीते दिनों रूपा गांगुली ने सोशल मीडिया पर सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच सीबीआई से करवाने की अपील की थी। अब उन्होंने अभिनेता की मौत को लेकर सोशल मीडिया पर एक और बड़ा फैसला लिया है। 
विज्ञापन

3 of 5
रूपा गांगुली - फोटो : ANI
रूपा गांगुली ने सोशल मीडिया पर कुछ लोगों को अनफॉलो कर दिया है। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर दी है। रूपा गांगुली ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखा, 'मैंने कुछ लोगों को अनफॉलो कर दिया है। और मूल मतभेदों के कारण मैं ऐसा करना जारी रखूंगी। मानवता के प्रति बुनियादी अनादर।' 
 

4 of 5
रूपा गांगुली - फोटो : सोशल मीडिया
अपने इस ट्वीट में रूपा गांगुली ने गृह मंत्री अमित शाह, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और महाराष्ट्र सीएमओ को भी टैग किया है। वहीं रूपा गांगुली द्वारा कुछ लोगों को अनफॉलो करने के फैसले को बॉलीवुड में भाई-भतीजावाद से जोड़कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत ने पिछले महीने 14 जून को मुंबई स्थिति अपने घर में फंसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उनकी मौत ने फैंस सहित कई बॉलीवुड सितारों को हिलाकर रख दिया था। वहीं बॉलीवुड के कई सितारों ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत को भाई- भतीजावाद वजह बताया। हालांकि पुलिस इस मामले की जांच कर रही हैं। 

पढ़ें: हिमांशी खुराना की कार पर हुआ हमला, गायिका ने सोशल मीडिया पर यूं निकाला गुस्सा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें