फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशांत सिंह राजपूत की मौत को लेकर अब इस अभिनेत्री ने उठाए पुलिस पर सवाल, की सीबीआई जांच की मांग

Wed, 24 Jun 2020 05:00 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
बहुत से लोगों और सितारों के लिए अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की अचानक हुई मौत एक रहस्य बनती जा रही है। अब तक कई लोग और फिल्मी सितारे उनकी मौत पर प्रतिक्रिया दे चुके हैं। साथ ही कुछ लोग उनकी मौत को आत्महत्या नहीं बल्कि साजिश बता रहे हैं और उनके लिए न्याय की मांग कर रहे हैं। इस बीच अभिनेत्री रूपा गांगुली ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या की सीबीआई जांच करवाने की मांग की है। 
 
 
विज्ञापन

2 of 5
रूपा गांगुली - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि रूपा गांगुली बॉलीवुड की कई फिल्मों के अलावा बीआर चोपड़ा के महाभारत सीरियल में द्रौपदी का किरदार निभा चुकी हैं। उन्होंने #CBIFORSUSHANT के जरिए सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या को लेकर ट्विटर पर एक बाद एक कई ट्वीट किए हैं। रूपा गांगुली ने अपने इन ट्वीट में सुशांत को न्याय दिलाने के अलावा पुलिस की जांच पर भी सवाल खड़े किए हैं। 
 
 
विज्ञापन

3 of 5
रूपा गांगुली - फोटो : सोशल मीडिया
रूपा गांगुली ने अपने ट्वीट में लिखा, 'क्या जांच बहुत जल्दबाजी में हुई है। और फॉरेंसिक टीम 15 जून को क्यों वहां पहुंची।' अपने दूसरे ट्वीट में उन्होंने लिखा, 'क्या उसके (सुशांत सिंह राजपूत) शरीर में किसी तरह के जहर का अंश मिला? क्या सीसीटीवी फुटेज की जांच करके उन्हें सत्यापित किया गया कि घर में किसी ने प्रवेश नहीं किया था।'
 
 

4 of 5
रूपा गांगुली - फोटो : ANI
अपने एक और ट्वीट में पुलिस जांच पर सवाल खड़े करते हुए रूपा गांगुली ने लिखा, जब कोई सुसाइड नोट मिला ही नहीं था तो फिर पुलिस ने इसे आत्महत्या कैसे घोषित कर दिया? डिप्रेशन को ओर इशारा करके शायद उस असल बिंदु पर से ध्यान हटाया जा रहा है जिसके चलते सुशांत की मौत हुई। रूपा ने अपने ट्वीट में लिखा, 'मैं यह नहीं समझ पा रही हूं कि इतना प्रतिभाशाली और कमाल का इंसान बिना किसी उकसावे के इस तरह का रास्ता क्यों चुनेगा। कुछ ऐसी चीजें हैं जिन्हें या तो नहीं जोड़ा गया है या जिनकी सफाई नहीं दी गई है।'
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
रूपा गांगुली ने सुशांत सिंह राजपूत के एक इंटरव्यू को साझा करते हुए अपने ट्वीट में लिखा, 'यह इंटरव्यू सुनिए। देखिए सुशांत की बातों में कितनी सकारात्मकता है। असमय गुजरने पर उनकी स्वतंत्र और निष्पक्ष सीबीआई जांच होनी चाहिए। भारत की जिम्मेदार नागरिक होने के नाते मैं प्रतिभाशाली सुशांत सिंह राजपुत की मौत की वजह जानने की मांग करती हूं।' इसके अलावा रूपा गांगुली ने सुशांत सिंह राजपूत को लेकर और भी कई ट्वीट किए हैं। गौरतलब है कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को अपने घर में आत्महत्या कर ली थी।
 

पढ़ें: बेटे सनी देओल की 30 साल पुरानी फिल्म को धर्मेंद्र ने किया याद, साझा किया पुराना इंटरव्यू
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें