फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो महीने बाद ट्विटर पर लौटे करण जौहर फिर से हो गए ट्रोल, यूजर्स बोले- 'तुमने सुशांत के सपने...'

Sun, 23 Aug 2020 01:55 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
करण जौहर,सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून 2020 को इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। उनके निधन के बाद उनके लाखों - करोड़ों चाहने वालों को सदमा लगा। वहीं बॉलीवुड में नेपोटिज्म को लेकर बहस छिड़ गई और करण जौहर समेत कई अन्य सितारों को ट्रोल किया जाने लगा। खुद को लगातार निशाना बनाए जाने के बाद करण जौहर ने सोशल मीडिया को अलविदा कह दिया था। इसके दो महीने बाद करण ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया था।
विज्ञापन

2 of 5
करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया
अब करण ने ट्विटर पर एक पोस्ट साझा किया है। इस पोस्ट को साझा कर उन्होंने गणेश चतुर्थी की शभकामनाएं दीं। इस फोटो के साथ करण जौहर ने लिखा- 'भगवान गणेश की शक्ति सारी बुराइयों से आपको और आपके प्रियजनों की रक्षा करे। ये शक्ति पॉजिटिविटी को बढ़ावा दे और सिर्फ प्यार ही फैलाए... प्लीज सुरक्षित रहिए'।
 
विज्ञापन

3 of 5
करण जौहर - फोटो : social media
हालांकि करण जौहर अपने इस पोस्ट को लेकर भी ट्रोल हो गए। एक यूजर ने लिखा- भगवान से प्रार्थना करो कि तुम्हारा नाम सुशांत केस में न आए। एक ने लिखा- अब तुम देखते जाओ तुम्हारे साथ क्या-क्या होता है...हम सभी तुम्हारी एक भी फिल्म नहीं देखेंगे। इसके अलावा यूजर्स ने करण की तस्वीर पर मीम बनाकर भी साझा किया। एक ने लिखा- भगवान गणेश तुम्हें बहुत बड़ी सजा देंगे। तुम उन्हीं लोगों में से एक हो जिसने सुशांत के सपने पूरे नहीं होने दिए।
 

4 of 5
करण जौहर - फोटो : social media
इसके अलावा करण जौहर इंस्टाग्राम पर भी वापस आ चुके हैं लेकिन उन्होंनेअपना कमेंट सेक्शन ऑफ रखा हुआ है। इससे पहले करण का आखिरी पोस्ट सुशांत के निधन पर किया गया शोक संदेश था। उन्होंने सुशांत के साथ की एक तस्वीर पोस्ट की थी और लिखा था कि वो एक साल से सुशांत के संपर्क में नहीं थे। करण ने लिखा था कि ये उनकी गलती थी और उन्हें इसका अफसोस है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
karan johar - फोटो : Social Media
करण जौहर ने अपने पोस्ट में लिखा था, 'इस बात के लिए मैं खुद को जिम्मेदार मानता हूं कि मैं पिछले एक साल से तुम्हारे संपर्क में नहीं था। मुझे बहुत बार महसूस हुआ कि तुम्हें भी किसी की जरूरत है जिसके साथ तुम अपनी बातें साझा कर सको, लेकिन शायद मैंने कभी उस तरह नहीं सोचा। हम बहुत बार अपनी जिंदगी शोर के बीच जीते हैं लेकिन अंदर से अकेले होते हैं।'

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें