फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्रांस की स्पेस यूनिवर्सिटी ने सुशांत सिंह राजपूत को दी श्रद्धांजलि, कहा- 'वह लोगों की यादों में हमेशा रहेंगे'

Wed, 17 Jun 2020 09:39 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत अच्छे कलाकारों में से एक थे। उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी। अभिनेता होने के साथ सुशांत सिंह राजपूत की दिलचस्पी स्पेस साइंस में भी खूब थी। वह अपनी शूटिंग के दौरान भी दूरबीन और साइंस से जुड़ी बाकी चीजें अपने पास रखते हैं। इस बीच सुशांत सिंह राजपूत के निधन पर फ्रांस की द इंटरनेशनल स्पेस यूनिवर्सिटी ने शोक जाता है और उन्हें श्रद्धांजलि दी है। 
विज्ञापन

2 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में फ्रांस की यूनिवर्सिटी ने सुशांत सिंह राजपूत के निधन पर अपने सोशल मीडिया अकाउंट और वेबसाइट पर दुख प्रकट किया है। यूनिवर्सिटी ने ट्विटर हैंडल पर लिखा, 'हम भारतीय कलाकार सुशांत सिंह राजपूत के दर्दनाक निधन की खबर से काफी दुखी हैं। वह एक एसटीईएम शिक्षा (साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग, मैथमेटिक्स) के समर्थक थे और सोशल मीडिया पर आईएसयू को फॉलो कर रहे थे'।
 
विज्ञापन

3 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
इसके अलावा यूनिवर्सिटी ने अपनी वेबसाइट में सुशांत सिंह राजपूत के लिए लिखा, 'उन्होंने साल 2019 की गर्मियों में यूनिवर्सिटी के सेंट्रल कैंपस में आने का न्यौता स्वीकार किया था, लेकिन दूसरे कामों में व्यस्त होने के कारण वह स्ट्रासबोर्ग की यात्रा नहीं कर सके। हमारी दुआएं सुशांत सिंह राजपूत के परिवार और दोस्तों के साथ हैं। वह भारत और दुनिया में लोगों की यादों में हमेशा रहेंगे'। 

4 of 5
सुशांत सिंह राजपूत का घर - फोटो : सोशल मीडिया
फ्रांस की स्पेस यूनिवर्सिटी का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को मुंबई में मौजूद अपने घर में फांसी लगाकार आत्महत्या कर ली थी। उनके निधन से फैंस सहित बॉलीवुड सितारे भी हैरान है। सभी ने सोशल मीडिया के जरिए सुशांत सिंह राजपूत को श्रद्धांजलि दी और उनसे जुड़ी यादों को भी साझा किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
सुशांत सिंह राजपूत का सोमवार को अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान उनके पिता पटना से मुंबई पहुंचे थे। अभिनेता का अंतिम संस्कार विले पार्ले स्थित पवन हंस श्मशान घाट में किया गया था। परिवारवालों के अलावा श्रद्धा कपूर, विवेक ओबेरॉय, कृति सेनन, रणदीप हुड्डा, रिया चक्रवर्ती, राजकुमार राव, वरुण शर्मा सुनील शेट्टी और अर्जुन बिजलानी सहित कई टीवी कलाकार भी मौजूद थे। 

पढ़ें: अपने भाई की बात से अनुराग कश्यप ने पल्ला झाड़ा, बोले- ‘अभिनव ही हैं अपनी कथनी और करनी के मालिक’
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें