सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में ड्रग्स का एंगल हर दिन नया मोड़ लेता जा रहा है। इस मामले में बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर, सारा अली खान सहित कई फिल्मी हस्तियों के नाम सामने आ गए हैं। अब इस मामले में दो टीवी सितारों के नाम भी सामने आए हैं। जिससे नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) पूछताछ कर रहा है।