फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशांत सिंह राजपूत केस: स्वरा भास्कर ने की रिया चक्रवर्ती की अजमल कसाब से तुलना, जानिए क्या है पूरा मामला

Thu, 27 Aug 2020 12:15 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रिया चक्रवर्ती, स्वरा भास्कर - फोटो : instagram: reallyswara/ rhea_chakraborty
बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में रिया चक्रवर्ती सहित उनका परिवार और कुछ लोग संदेह के घेरे में हैं। वहीं इस मामले में ईडी और सीबीआई जांच कर रही है, लेकिन अब सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की भूमिका भी बढ़ गई है। वहीं इस पूरे प्रकरण में रिया चक्रवर्ती को लेकर सोशल मीडिया और मीडिया में तरह- तरह की खबरें सामने आ रही हैं, जिस पर अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने अपना गुस्सा जाहिर किया है। 

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती - फोटो : instagram/rhea_chakraborty
दरअसल सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में उनके पैसे हड़पने और आत्महत्या के लिए उकसाने सहित रिया चक्रवर्ती पर कई गंभीर आरोप लगे हैं। वहीं हाल ही में इस मामले में ड्रग्स का भी एंगल जुड़ गया है। जिसकी जांच अब एनसीबी करेगा। इन सभी खबरों को लेकर सोशल मीडिया और मीडिया पर कई तरह की खबरें चल रही हैं। इन खबरों पर गुस्सा जाहिर करते हुए स्वरा भास्कर ने रिया चक्रवर्ती की तुलना मुंबई आतंकी हमले 26/11 के आरोपी अजमल कसाब से की है। 
विज्ञापन

3 of 5
स्वरा भास्कर - फोटो : instagram: reallyswara
स्वरा भास्कर सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह कई मुद्दों पर अपनी बेबाकी से राय भी रखती रहती हैं। हालांकि बहुत बार उन्हें अपनी राय की वजह से सोशल मीडिया पर ट्रोल होना पड़ा जाता है, लेकिन वह अपनी बात रखने से कभी पीछे नहीं हटती हैं। स्वरा भास्कर ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर रिया चक्रवर्ती के बारे में मीडिया में चल रही खबरों पर प्रतिक्रिया दी है।

4 of 5
स्वरा भास्कर - फोटो : instagram: reallyswara
स्वरा भास्कर ने अपने ट्वीट में लिखा, 'मुझे नहीं लगता है कि कसाब भी मीडिया पर इस तरह का Witch Hunt का विषय रहा होगा, जिस तरह रिया चक्रवर्ती मीडिया ट्रायल को झेल रही हैं। भारतीय मीडिया को शर्म आनी चाहिए। इस विषैल जहरीले हिस्टीरिया को पसंद करने वाली जहरीली जनता पर हमें शरम आती है।' सोशल मीडिया पर स्वरा भास्कर का यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। अभिनेत्री के फैंस इस ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
स्वरा भास्कर - फोटो : instagram: reallyswara
इससे पहले भी स्वरा भास्कर सोशल मीडिया पर रिया चक्रवर्ती का सपोर्ट कर चुकी हैं। वह उनके खिलाफ मीडिया में चल रही खबरों पर ट्विटर पर बोल चुकी हैं। बीते दिनों स्वरा भास्कर ने अपने ट्वीट में लिखा था, 'रिया को एक अजीब और खतरनाक मीडिया ट्रायल फ्यूल के रूप में देखा जा रहा है, जिसका नेतृत्व भड़काऊ भीड़ कर रही है। मुझे उम्मीद है कि माननीय सुप्रीम कोर्ट फर्जी समाचार चलाने वाले मीडिया पर जरूर ध्यान देगा। कानून को तय करने दो।'

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें