फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी से 'मन की बात' करेंगे सुशांत सिंह राजपूत के फैंस, दिवंगत अभिनेता की बहन ने शुरू की ये मुहिम

Tue, 13 Oct 2020 07:12 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सुशांत सिंह राजपूत, श्वेता सिंह कीर्ति, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : file photo
बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत अब इस दुनिया में नहीं रहे। उनका शव 14 जून को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर में मिला था। उनकी मौत की जांच फिलहाल सीबीआई कर रही हैं। जिसमें अभी तक यह बात सामने आई है कि सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या की थी। वहीं सुशांत को इंसाफ दिलाने के उनकी बहन लगातार कोशिश में लगी हुई हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
सुशांत सिंह राजपूत, श्वेता सिंह कीर्ति - फोटो : file photo
सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति लगातार सोशल मीडिया के जरिए अपने भाई के लिए इंसाफ की गुहार लगाती रहती हैं। अब श्वेता सिंह कीर्ति ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच के लिए नई मुहिम शुरू की है। यह नई मुहिम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मन की बात से जुड़ी हुई है। श्वेता सिंह कीर्ति ने सुशांत सिंह राजपूत के फैंस से अपील की है कि वह संदेश भेजकर प्रधानमंत्री मोदी से मन की बात करें। 
विज्ञापन

3 of 5
श्वेता सिंह कीर्ति, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : file photo
इस मुहिम को श्वेता सिंह कीर्ति ने सोशल मीडिया के जरिए शुरू किया है। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, #MannKiBaat4SSR न्याय और सच जानने के लिए अपनी आवाज़ उठाने का अच्छा अवसर है। हम इस उपक्रम में लोग संगठित रहकर दिखा सकते हैं कि जनता को न्याय का इंतजार है। मैं अपने विस्तरित परिवार का शुक्रिया अदा करना चाहती हूं जिन्होंने हमेशा मेरा साथ दिया।'
 

4 of 5
सुशांत सिंह राजपूत, श्वेता सिंह कीर्ति - फोटो : file photo
श्वेता सिंह कीर्ति के ट्वीट के अनुसार 14 अक्टूबर को सुबह आठ बजे से शाम आठ बजे तक सुशांत सिंह राजपूत के चाहने वाले प्रधानमंत्री के मन की बात पोर्टल पर रिकॉर्डेड संदेश भेजेंगे। इसके अलावा फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर मैसेज लिखकर पीएमओ और पीएम को टैग किया जाएगा। सोशल मीडिया पर सुशांत सिंह राजपूत की बहन का यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। दिवंगत अभिनेता के फैंस भी श्वेता सिंह कीर्ति के ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
आपको बता दें कि हाल ही में सात डॉक्टरों की एम्स की टीम ने सुशांत सिंह राजपूत केस की फॉरेंसिक रिपोर्ट सीबीआई को सौंपी। इस रिपोर्ट में डॉक्टरों की टीम ने माना है कि दिवंगत अभिनेता ने आत्महत्या की थी। बताया जा रहा है कि एम्स ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि सुशांत को जहर देने के कोई सबूत नहीं मिले हैं। साथ ही शव के अन्य हिस्सों पर चोट के कोई निशान नहीं थे। ऐसा कोई सबूत नहीं मिला कि कमरे के अंदर किसी ने जबरन प्रवेश किया। न ही मृतक के शरीर पर हाथापाई या कोई अन्य निशान थे।

पढ़ें: देखिए ‘पृथ्वीराज’ की शूटिंग पर पहुंची विश्वसुंदरी मानुषी की मोहक तस्वीरें, निगाहें हटा पाना मुश्किल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें