अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत ने उनके फैंस और करीबियों को हिलाकर रख दिया है। पुलिस उनकी मौत के मामले में हर पहलू की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या का कदम क्यों उठाया। वहीं सुशांत सिंह राजपूत के फैंस और कई बॉलीवुड सितारे उनकी मौत की सीबीआई से जांच करवाने की मांग कर रहे हैं। इसके लिए सोशल मीडिया पर अलग अलग कैंपेन भी चला रहे हैं। इस बीच अभिनेता शेखर सुमन ने सुशांत सिंह राजपूत के परिवार को लेकर एक बात बोली है।