फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिया चक्रवर्ती के समर्थन में खुलकर आगे आए रितेश देशमुख, अभिनेत्री के लिए कही ये बड़ी बात

Tue, 13 Oct 2020 01:33 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रिया चक्रवर्ती, रितेश देशमुख - फोटो : instagram: rhea_chakraborty/ riteishd
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के खिलाफ सीबीआई को कई सबूत नहीं मिला। बीते दिनों एम्स की फॉरेंसिक टीम की जांच को सही बताते हुए सीबीआई ने माना की सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या की थी, लेकिन इस मामले की शुरुआत में कई लोगों ने जांच को भटकाने की कोशिश की थी। उन लोगों में से एक रिया चक्रवर्ती की पड़ोसन भी थीं। 
विज्ञापन

2 of 5
रिया चक्रवर्ती - फोटो : PTI
ड्रग्स का सेवन और लेने-देने करने पर रिया चक्रवर्ती को कोर्ट से जमानत मिल चुकी है। ऐसे में अभिनेत्री ने अपनी पड़ोसन पर सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच को भटकाने का आरोप लगाते हुए सीबीआई को शिकायत की है। रिया चक्रवर्ती की इस शिकायत का अब अभिनेता रितेश देशमुख ने खुलकर समर्थन किया है। साथ ही उन्होंने रिया के लिए कहा है कि आपको और ताकत मिले है।
विज्ञापन

3 of 5
रितेश देशमुख - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
रितेश देशमुख ने रिया चक्रवर्ती का ट्विटर पर समर्थन किया है। उन्होंने अभिनेत्री के लिए लिखा, 'आपको और ताकत मिले रिया। सच से ज्यादा ताकतवर कुछ भी नहीं है।' सोशल मीडिया पर रिया चक्रवर्ती के लिए लिखा रितेश देशमुख का यह ट्वीट वायरल हो रहा है। इन दोनों कलाकारों के फैंस भी उनके ट्वीट को पसंद कर रहे हैं। साथ की कमेंट के जरिए अपनी राय भी दे रहे हैं।

4 of 5
सुशांत सिंह राजपूत-रिया चक्रवर्ती (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram
आपको बता दें कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले में आरोपी अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने अपनी पड़ोसी डिंपल थवानी के खिलाफ सीबीआई से लिखित शिकायत की है। रिया ने शिकायत में अपनी पड़ोसी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। दरअसल सुशांत की पड़ोसी डिंपल थवानी ने मीडिया को दिए एक बयान में कहा था कि उन्होंने सुशांत की मौत से एक रात पहले रिया चक्रवर्ती और सुशांत को एक साथ देखा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रिया चक्रवर्ती (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram
डिंपल थवानी के बयान के आधार पर खूब खबरें चली और चर्चा हुई कि क्या रिया चक्रवर्ती सुशांत की मौत से एक दिन पहले मिली थीं, लेकिन रिया ने इस बयान पर आपत्ति जाहिर करते हुए कहा है कि उनकी पड़ोसी डिंपल ने मीडिया को भ्रमित करने वाली जानकारी दी। उन्होंने जांच की दिशा को भटकाने की कोशिश की है, उनके आरोप बनावटी और झूठे हैं। 

पढ़ें: Bigg Boss 14: शो में जाते ही इन पांच सितारों के रिश्तों का हुआ खुलासा, दो निकले पहले से शादीशुदा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें