फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशांत सिंह राजपूत केस: हार्ड डिस्क नष्ट करने के सवाल पर रिया चक्रवर्ती ने तोड़ी चुप्पी, सफाई में कही ये बात

Thu, 27 Aug 2020 02:45 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती - फोटो : instagram/rhea_chakraborty/sushantsinghrajput
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच सीबीआई कर रही हैं। इस मामले में रिया चक्रवर्ती और उनका परिवार सहित कुछ लोगों पर गंभीर आरोप हैं। अपने ऊपर लगे सभी आरोपों पर सफाई देने के लिए रिया चक्रवर्ती ने एक निजी न्यूज चैनल से बात की। इस दौरान उन्होंने कई सवालों के जवाब दिए। रिया चक्रवर्ती से हार्ड डिस्क डिलीट किए जाने को लेकर भी सवाल किए गए। जिसका उन्होंने जवाब दिया है। 
विज्ञापन

2 of 5
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती - फोटो : instagram/rhea_chakraborty
सीबीआई लगातार सुशांत सिंह राजपूत के दोस्त सिद्धार्थ पिठानी से पूछताछ कर रही है। बुधवार को सिद्धार्थ ने बताया कि सुशांत सिंह राजपूत का घर छोड़ने से पहले रिया चक्रवर्ती ने एक आईटी प्रोफेशनल को भी बुलाया था और उसकी मदद से आठ कम्यूटर हार्ड डिस्क नष्ट कराए थे। इसके बाद रिया चक्रवर्ती ने अपने भाई शौविक से साथ सुशांत का घर छोड़ दिया था। यह पूरी घटना आठ जून की थी। सिद्धार्थ पिठानी के इस खुलासे के बाद अब रिया चक्रवर्ती से इस बारे में सवाल किया गया। 
विज्ञापन

3 of 5
Sushant Singh Rajput and Rhea Chakraborty - फोटो : instagram/rhea_chakraborty/sushantsinghrajput
हार्ड डिस्क नष्ट करने के सवाल पर रिया चक्रवर्ती ने चैनल से बात करते हुए कहा है, 'यह बात पूरी तरह से गलत है। इस तरह की कोई भी हार्ड डिस्क डिलीट नहीं हुई है। जबतक मैं सुशांत सिंह राजपूत के वहां थी तो वहां पर ऐसा कुछ नहीं हुआ है, लेकिन मेरे जाने के बाद आठ से 13 जून तक सुशांत सिंह राजपूत की बहन वहां पर थीं, तब कुछ हुआ हो उसपर मैं कुछ नहीं कह सकती हूं।'





 

4 of 5
विकास सिंह, सुशांत और रिया चक्रवर्ती - फोटो : instagram/rhea_chakraborty/sushantsinghrajput
रिया चक्रवर्ती ने इसके अलावा और भी कई बातें बोली हैं। उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत के साथ अपनी यूरोप यात्रा के बारे में बताया है। रिया चक्रवर्ती ने कहा, 'जब हम यूरोप ट्रिप पर जा रहे थे, तो सुशांत ने बताया कि उसे फ्लाइट में बैठने से डर लगता है। इसके लिए वह मोडाफिनिल नाम की दवाई लेता है, फ्लाइट से पहले उसने वह दवाई ली क्योंकि वह हर वक्त सुशांत के पास रहती थी।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुशांत सिंह राजपत, रिया चक्रवर्ती - फोटो : instagram/rhea_chakraborty/sushantsinghrajput
रिया चक्रवर्ती ने आगे कहा, 'जब हम पेरिस में उतरे, तीन दिन तक सुशांत सिंह राजपूत कमरे से बाहर नहीं निकला। ट्रिप पर जाने से पहले वह काफी खुश थे, वह अपना अलग अंदाज दिखाना चाहते थे। पेरिस पहुंचने के बाद वह कमरे से नहीं निकले, लेकिन स्विट्जरलैंड पहुंचने पर वह काफी खुश नजर आए। जब हम इटली पहुंचे तो हमारे कमरे में एक अलग तरह का माहौल था।' रिया कहती हैं, 'कमरे में मुझे डर लगा, लेकिन सुशांत ने मुझसे कहा सब ठीक है। बाद में सुशांत ने कहा था कि यहां कुछ है, लेकिन मैंने कहा यह बुरा सपना हो सकता है। इसी के बाद से सुशांत की हालत बदली और वह कमरे से बाहर निकलने से घबराने लगे।'

पढ़ें: कार्तिक आर्यन का 'संकट काल' शुरू, कोकी पूछेगा की शोहरत के बावजूद हाशिये पर गई अगली फिल्म
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें