फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशांत सिंह राजपूत केस: फिर सुप्रीम कोर्ट पहुंची रिया चक्रवर्ती, अपनी नई याचिका में लगाई ये गुहार

Mon, 10 Aug 2020 05:00 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के खिलाफ मामला दर्ज है। हालांकि अभी तक उन पर लगे आरोप साबित नहीं हुए हैं। साथ ही वह लगातार सुप्रीम कोर्ट से न्याय की गुहार लगा रही हैं। इस बीच रिया चक्रवर्ती ने एक बार फिर से सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है और सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले से जुड़ी एक नई याचिका दायर की है। 
विज्ञापन

2 of 5
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया
रिया चक्रवर्ती ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में हर दिन उनके खिलाफ हो रहे मीडिया ट्रायल के खिलाफ याचिका दर्ज की है। उन्होंने अपनी याचिका में कहा है कि मीडिया गलत तरीके से मामले का ट्रायल कर रहा है और सुशांत सिंह राजपूत की मौत के लिए उन्हें दोषी ठहरा रहा है। रिया चक्रवर्ती ने अपनी याचिका में कई नई बातों का भी जिक्र किया है। उन्होंने अपनी याचिका में कहा है कि बिहार के रहने वाले सुशांत सिंह राजपूत की दर्दनाक मौत तब हुई है जब बिहार में चुनाव होने वाले हैं। इस वजह से मामले को बढ़ा-चढ़ाकर तूल दिया जा रहा है।
विज्ञापन

3 of 5
सुशांत के पिता और रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया
रिया चक्रवर्ती ने याचिका में आगे कहा, बीते 30 दिनों में अभिनेता अशोक भाकरे और समीर शर्मा ने भी आत्महत्या की है, लेकिन सत्ता के गलियारों में इनकी मौत को लेकर कोई भी चर्चा नहीं हो रही है। मीडिया भी इस मामले को बढ़ा-चढ़ाकर पेश कर रही है। मीडिया चैनलों में गवाहों की जिरह हो रही है। मीडिया ने पहले ही याचिकाकर्ता को दोषी ठहरा दिया है। रिया ने याचिका में कहा है, इस मामले को सनसनीखेज बनाने की वजह से उन्हें ट्रॉमा से गुजरना पड़ रहा है। इससे उनकी निजिता के अधिकारों का भी हनन हो रहा है।

4 of 5
रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया
याचिका में मीडिया पर गुस्सा जाहिर करते हुए अभिनेत्री ने कहा, मीडिया ने 2G केस और आरुषि हत्याकांड में भी आरोपियों को दोषी ठहरा दिया था, जो बाद में निर्दोष साबित हुए थे। अपनी नई याचिका में एक बार फिर से रिया चक्रवर्ती ने कोर्ट से सुरक्षा की मांग की है। उनका कहना है कि इस मामले में उन्हें बलि का बकरा नहीं बनाया जा सकता है। साथ ही अभिनेत्री ने प्रवर्तन निदेशालय और सीबीआई जांच के अधिकार क्षेत्र पर भी सवाल उठाए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती - फोटो : ट्विटर
गौरतलब है कि बीते महीने सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के खिलाफ पटना के राजीव नगर पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज करवाई थी, लेकिन अब सुशांत सिंह राजपूत की जांच सीबीआई कर रही है वहीं मामला पटना में दर्ज है। 14 जून को सुशांत सिंह राजपूत का शव मुंबई के बांद्रा स्थित उनके घर पर मिला था। इसके बाद उनकी मौत की मुंबई पुलिस ने जांच शुरू की, लेकिन पिछले महीने सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई। अपनी एफआईआर में अभिनेता के पिता ने रिया और उनके परिवार के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगा लगाए हैं।

पढ़ें: विकास दुबे पर सीरीज बनाने का हंसल मेहता का एलान, एनकाउंटर से पहले के सात दिन की दिखाएंगे कहानी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें