फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sushant Singh Rajput Case: सुशांत केस में आया नया मोड़, रिया चक्रवर्ती ने दिवंगत अभिनेता की बहन के खिलाफ दर्ज करवाई शिकायत

Mon, 07 Sep 2020 03:58 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती,प्रियंका सिंह - फोटो : twitter: @withoutthemind/ @Tweet2Rhea
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत का मामला हर दिन नया मोड़ ले रहा है। इस मामले की मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती ने दिवंगत अभिनेता की बहन के खिलाफ मुंबई में शिकायत दर्ज करवाई है। रिया ने सुशांत सिंह राजपूत की बहन प्रियंका सिंह और राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल के डॉक्टर तरुण कुमार सहित अन्य लोगों के खिलाफ यह शिकायत दर्ज करवाई है।
विज्ञापन

2 of 5
सुशांत सिंह राजपूत, प्रियंका सिंह - फोटो : twitter: @withoutthemind
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रिया चक्रवर्ती ने यह शिकायत सुशांत सिंह राजपूत के फर्जी मेडिकल प्रिस्क्रिप्शन बनाने पर दर्ज करवाया है। उन्होंने शिकायत को एनडीपीएस एक्ट और टेली मेडिसिन प्रैक्टिस गाइडलाइंस 2020 का उल्लघंन करने पर दर्ज करवाई है। इस बात की जानकारी रिया चक्रवर्ती के वकील सतीश मानेशिंदे ने सोमवार को मीडिया से बात करते हुए दी है।

विज्ञापन

3 of 5
प्रियंका सिंह - फोटो : Twitter- @withoutthemind
रिया चक्रवर्ती के वकील सतीश मानेशिंदे के अनुसार आठ जून को सुशांत सिंह राजपूत की बहन प्रियंका सिंह ने राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल के डॉक्टर तरुण कुमार के द्वारा दिवंगत अभिनेता का फर्जी मेडिकल प्रिस्क्रिप्शन बनवाया था। सतीश मानेशिंदे के मुताबिक डॉक्टर तरुण कुमार की प्रिस्क्रिप्शन में उन दवाओं का जिक्र था, जो एनडीपीएस एक्ट के तहत आती हैं और इस पर पाबंदी है। 

4 of 5
सुशांत सिंह राजपूत-रिया चक्रवर्ती (फाइल फोटो) - फोटो : instagram: rhea_chakraborty
बता दें कि रिया चक्रवर्ती के खिलाफ सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने पटना में आईपीसी की गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज करवाया था। केके सिंह ने रिया पर आरोप लगाया है कि उन्होंने उनके बेटे सुशांत के पैसे हड़पे और उन्हें आत्महत्या के लिए उकसाया था। वहीं बीते दिनों सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में ड्रग्स का एंगल सामने आया। इसके बाद नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने जांच शुरू करते हुए कई लोगों को गिरफ्तार किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती - फोटो : Instagram: @sushantsinghrajput @rhea_chakraborty
वहीं रिया चक्रवर्ती से भी एनसीबी भी की पूछताछ जारी है। ड्रग्स मामले में शौविक चक्रवर्ती और सैमुअल मिरांडा को न्यायिक हिरासत में लेने के बाद अब रिया चक्रवर्ती पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। इसी कड़ी में एनसीबी ने रविवार को रिया से पूछताछ की। अभिनेत्री ने कई अहम बातों को कबूल किया। वहीं सीबीआई और ईडी भी इस मामले की जांच में जुटी हुई है।

पढ़ें: कोरोना वायरस से जंग लड़ रही हैं मलाइका अरोड़ा, बताया कैसे रख रही हैं अपना ख्याल 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें