फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशांत सिंह राजपूत केस: रिया चक्रवर्ती ने वीडियो साझा कर अपने परिवार के लिए मांगी सुरक्षा, कहा- 'मेरी जान को खतरा है'

Thu, 27 Aug 2020 01:23 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रिया चक्रवर्ती - फोटो : instagram: rhea_chakraborty
बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में रिया चक्रवर्ती और उनका परिवार सवालों के घेरे में हैं। वहीं सीबीआई इस पूरे मामले में छानबीन कर रही है। इस बीच रिया चक्रवर्ती ने अपने परिवार के लिए मुंबई पुलिस से सुरक्षा की मांग की है। उन्होंने कहा कि वह सीबीआई, प्रवर्तन निर्देशालय और सभी जांच एजेंसी का सहयोग करना चाहती हैं, लेकिन उन्हें अपने परिवार की चिंता है।
विज्ञापन

2 of 5
रिया चक्रवर्ती-सुशांत सिंह राजपूत (फाइल फोटो) - फोटो : instagram: rhea_chakraborty
रिया चक्रवर्ती ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में उनके पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती मीडिया रिपोटर्स से घिरे नजर आ रहे हैं। वीडियो को देखकर साफ कहा जा सकता है कि रिया चक्रवर्ती के घर के बाहर मीडिया का जमावड़ा है। इस वीडियो को साझा करते हुए उन्होंने मुंबई पुलिस और अन्य जांच एजेंसियों से अपने और अपने परिवार के लिए सुरक्षा की मांग की है। 

विज्ञापन

3 of 5
सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती - फोटो : instagram: rhea_chakraborty/ sushantsinghrajput
इस वीडियो को साझा करते हुए रिया चक्रवर्ती ने लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखा है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, 'यह मेरी बिल्डिंग के अंदर हैं। वीडियो में जो शख्स नजर आ रहे हैं, वह मेरे पिता इंद्रजीत (रिटायर आर्मी ऑफिसर) हैं। हम लोग घर से बाहर निकलकर ईडी, सीबीआई और अन्य सभी जांच एजेंसियों का सहयोग करना चाहते हैं, लेकिन यहां मेरे और मेरी परिवार की जान को खतरा है।'

4 of 5
रिया चक्रवर्ती - फोटो : instagram: rhea_chakraborty
रिया चक्रवर्ती ने पोस्ट में आगे लिखा, 'हमने इस बारे में लोकल पुलिस थाने में जानकारी दी और वहां जाकर भी शिकायत की, लेकिन कोई मदद नहीं मिली। हमने जांच कर रही एजेंसियों को भी इस बारे में बताया और मदद की अपील की, लेकिन वहां से भी कोई मदद नहीं मिली है। यहां परिवार कैसे रहे ? जबकि हम लोग केवल मदद मांग रहे हैं। सभी एजेंसियों से बोल चुके हैं।'    
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत-रिया चक्रवर्ती (फाइल फोटो) - फोटो : instagram: sushantsinghrajput
अपने पोस्ट के आखिरी में रिया चक्रवर्ती ने मुंबई पुलिस को टैग करते हुए लिखा, 'मेरा मुंबई पुलिस से अनुरोध है कि कृपया हमें सुरक्षा प्रदान करें ताकि हम लोग सभी एजेंसियों के साथ सहयोग कर सकें। सोशल मीडिया पर रिया चक्रवर्ती का यह पोस्ट और उनके पिता का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। अभिनेत्री के फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स उनके इस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत केस: स्वरा भास्कर ने की रिया चक्रवर्ती की अजमल कसाब से तुलना, जानिए क्या है पूरा मामला
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें