फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'रिया चक्रवर्ती बेवफा है' लिखकर सोशल मीडिया यूजर ने निकाला गुस्सा, वायरल हो रही है 20 रुपये के नोट की तस्वीर

Tue, 01 Sep 2020 03:43 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रिया चक्रवर्ती - फोटो : Instagram: @rhea_chakraborty/ @imSr27
बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में रिया चक्रवर्ती के खिलाफ सोशल मीडिया पर लोगों की बयानबाजी लगातार देखने को मिल रही है। कई सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें अलग-अलग तरह से ट्रोल करने की भी कोशिश कर रहे हैं। ऐसे में अब एक सोशल मीडिया यूजर ने रिया चक्रवर्ती को ट्विटर पर बेवफा बताया है। जिसका ट्वीट वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन

2 of 5
रिया चक्रवर्ती (फाइल फोटो) - फोटो : instagram/rhea_chakraborty
दरअसल ट्विटर पर एक 20 रुपये का नोट वायरल हो रहा है। जिसके ऊपर लिखा है 'रिया चक्रवर्ती बेवफा है'। बता दें कि कुछ वक्त पहले सोशल मीडिया पर ऐसे ही 10 रुपये का एक नोट तेजी से वायरल हुआ था जिस पर लिखा था 'सोनम गुप्ता बेवफा है'। ठीक उसी तरह अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को ट्रोल करने के लिए एक शख्स ने #rheachakrabortybewafahai के साथ 20 का नोट ट्विटर पर साझा किया है।
 
विज्ञापन

3 of 5
भाई सोविक के साथ रिया चक्रवर्ती (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
20 रुपये की इस नोट पर 'रिया चक्रवर्ती बेवफा है' लिखा है।  शख्स का यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। तमाम सोशल मीडिया यूजर इस ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। आपको बता दें कि अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत केस में मुख्य आरोपी हैं। इस वजह से उन्हें हर रोज सोशल मीडिया पर आलोचकों और ट्रोलर्स का सामना करना पड़ रहा है। 

4 of 5
रिया चक्रवर्ती और सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : PTI
रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार के खिलाफ आईपीसी की गंभीर धाराओं के साथ पटना में मामला दर्ज किया गया है। इस सिलसिले में आज (मंगलवार) सीबीआई रिया चक्रवर्ती के माता-पिता सहित आठ लोगों से पूछताछ कर रही हैं। इससे पहले रिया से पिछले चार दिनों में 35 घंटे तक पूछताछ हो चुकी है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के साथ ही प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) भी मामले में ड्रग एंगल की जांच कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रिया चक्रवर्ती और सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : instagram/rhea_chakraborty, instagram/sushantsinghrajput
वहीं सीबीआई लगातार सुशांत सिंह राजपूत के दोस्त सिद्धार्थ पिठानी, कुक नीरज और केशव से पूछताछ कर रही है। मंगलवार को भी इन सभी से पूछताछ जारी है। इसके अलावा सैमुअल मिरांडा को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया है। बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत का शव 14 जून को उनके घर में मिला था। इसके बाद से इस मामले के कई पहलू निकलकर सामने आ चुके हैं।

पढ़ें: राज कपूर के साथ पहली ही फिल्म में साधना की हो गई थी अनबन, अपने हेयर स्टाइल के लिए मशहूर थीं दिग्गज अभिनेत्री
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें