रिया चक्रवर्ती
- फोटो : instagram/rhea_chakraborty
सूत्रों को अनुसार, एनसीबी ने बीती 26 अगस्त को नारकोटिक ड्रग्स और साइकोट्रोपिक पदार्थ की धारा 20, 22, 27 और 29 के तहत रिया चक्रवर्ती, उनके भाई शौविक, फारूक शेख और बकुल चंदलिया पर मामला दर्ज किया था। अब रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एनसीबी ने ड्रग्स की साजिश करने के लिए आपराधिक मामला दर्द किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीते दिनों ईडी ने नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो को पत्र लिखकर इस मामले की जांच करने को कहा है और यह पता लगाने के लिए कहा है कि रिया चक्रवर्ती और सुशांत सिंह राजपूत के पास ड्रग्स कहां से आते थे।