दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की कथित आत्महत्या की गुत्थी दिन पर दिन सुलझने की जगह उलझती ही जा रही है। अभिनेता के निधन को करीब दो महीने का समय बीत चुका है। लेकिन अब तक मामला जस का तस बना हुआ है। हालांकि सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने जब से पटना में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। तभी से इस मामले ने एक नया मोड़ ले लिया है। अब इस मामले में रोज नए नए खुलासे भी हो रहे हैं। लेकिन बिहार पुलिस के एक्शन मोड में आते ही मुंबई पुलिस की भूमिका संदिग्ध हो गई है।