फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर कैसे हुई थी सुशांत सिंह राजपूत की मौत? अगले हफ्ते इस तरह उठेगा सस्पेंस से पर्दा

Thu, 17 Sep 2020 09:17 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : instagram/sushantsinghrajput
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच हर पहलू से की जा रही है। वह 14 जून 2020 को अपने घर में मृत पाए गए थे। शुरुआत में मुंबई पुलिस ने उनकी मौत को आत्महत्या बताया था, लेकिन अब सीबीआई द्वारा गठित की गई एम्स के डॉक्टरों की टीम इस मामले की मेडिकल पहलू से जांच कर रही हैं। यह टीम अगले हफ्ते तक अपनी रिपोर्ट सीबीआई को सौंपेगी। 
विज्ञापन

2 of 5
सुशांत सिंह राजपूत (फाइल फोटो) - फोटो : इंस्टाग्राम
एम्स के डॉक्टरों की रिपोर्ट से यह बात साफ हो जाएगी कि सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या की थी या फिर वजह कुछ और थी। गौरतलब है कि सुशांत की मौत के बाद उनके परिवार सहित कुछ कलाकार और राजनेताओं ने दावा किया  कि सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या नहीं की, बल्कि उनका किसी ने कत्ल किया है। ऐसे में अगले हफ्ते इस सस्पेंस से पर्दा उठ जाएगा कि आखिर उनकी मौत कैसे हुई थी। 
विज्ञापन

3 of 5
सुशांत सिंह राजपूत (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram
एम्स के फॉरेंसिक विभाग के प्रमुख और सुशांत मामले में मेडिकल बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुधीर गुप्ता ने कहा, 'मेडिकल बोर्ड की राय अगले हफ्ते सीबीआई को दी जाएगी। मुझे उम्मीद है कि बिना किसी संदेह के यह निर्णायक होगा। चूंकि मामला अभी अदालत के अधीन है इसलिए इससे संबंधित रिपोर्ट साझा नहीं की जा सकती हैं।' बता दें कि बीते दिनों एम्स की पांच सदस्यीय फोरेंसिक विशेषज्ञों की एक टीम का गठन किया गया था जिसे सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले से संबंधित फाइलों को देखने की जिम्मेदारी दी गई।

 

4 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : PTI
सीबीआई ने एम्स की डॉक्टरों की टीम को विसरा टेस्ट के जरिए अभिनेता को जहर देने की संभावनाओं का पता लगाने का काम दिया गया था। विसरा रिपोर्ट से यह साफ हो जाएगा कि सुशांत को जहर दिया गया था या नहीं। खबरों की मानें तो रिपोर्ट को सुशांत सिंह राजपूत के 20 प्रतिशत विसरा की जांच से तैयार किया गया है। सुशांत के 80 प्रतिशत विसरा को मुंबई पुलिस ने अपनी जांच में इस्तेमाल कर लिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत-रिया चक्रवर्ती (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram
गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत का परिवार कह चुका है कि उन्होंने आत्महत्या नहीं की थी और यह हत्या का मामला है। परिवार ने फिल्म अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को मामले का मुख्य आरोपी बनाया है। विसरा रिपोर्ट मिलने के बाद रविवार को एम्स के डॉक्टरों का पैनल मामले को लेकर अंतिम बैठक करेगा। बैठक में सुशांत की विसरा और पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर चर्चा होगी। एम्स के डॉक्टर ही सुशांत की मौत मामले पर अंतिम रिपोर्ट देंगे।

पढ़ें: कंगना रणौत के 'सॉफ्ट पॉर्न स्टार' वाले बयान पर भड़के राम गोपाल वर्मा, उर्मिला मातोंडकर के समर्थन में कही ये बात
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें