फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैकग्राउंड डांसर के तौर पर सुशांत सिंह राजपूत ने शुरू किया था अपना सफर, इन दो पड़ाव ने बदल दी थी पूरी जिदंगी

Mon, 10 Aug 2020 07:38 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत अब इस दुनिया में नहीं रहे। असमय हुई उनकी मौत ने हर किसी को हैरान कर दिया था। सुशांत सिंह राजपूत ने अपने फिल्मी सफर में कई शानदार फिल्मों में अभिनय करके खूब नाम कमाया था। बिहार से दिल्ली टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी में इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने आए सुशांत सिंह राजपूत का सपना हमेशा से एक अच्छा कलाकार बनने का रहा था। 

विज्ञापन

2 of 6
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
ऐसे में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे सुशांत सिंह राजपूत की जिंदगी में सबसे अहम पड़ाव तब आया जब वह मशहूर कोरियोग्राफर श्यामक डावर के ग्रुप से जुड़े। यह सुशांत सिंह राजपूत की जिंदगी में बेहद खास पल था। उन्होंने श्यामक डावर के ग्रुप से अपने करियर की शुरुआत बतौर बैकग्राउंड डांसर की थी। सुशांत सिंह राजपूत ने ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ साल 2006 में ऑस्ट्रेलिया में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स के समापन समारोह में भी डांस किया था। उस समय वह श्यामक डावर के डांस ग्रुप का हिस्सा थे। वह इस ग्रुप में बैकग्राउंड डांसर थे। 
विज्ञापन

3 of 6
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social Media
श्यामक डावर के ग्रुप से जुड़ने के बाद सुशांत सिंह राजपूत की धीरे-धीरे अभिनय की तरफ रुचि बढ़ने लगी। इसके बाद उन्होंने बैरी जॉन की ड्रामा क्लास से जुड़ने का फैसला किया। कुछ समय बाद सुशांत सिंह राजपूत नादिरा बब्बर के थियेटर ग्रुप ‘एकजुट’ में शामिल हो गए। इस थियेटर से जुड़े रहने के दौरान ही उन्हें साल 2008 में बालाजी टेलिफिल्म्स की कास्टिंग टीम ने टीवी सीरियल ‘किस देश में है मेरा दिल’ में काम करने का ऑफर दिया। 

4 of 6
सुशांत सिंह राजपूत, अंकिता लोखंडे - फोटो : सोशल मीडिया
इस ऑफर को स्वीकार करने में सुशांत सिंह राजपूत ने जरा भी देरी नहीं दिखाई और वह ‘किस देश में है मेरा दिल’में सेकेंड लीड की भूमिका में दिखाई दिए थे। साल 2009 में सुशांत सिंह राजपूत को ‘पवित्र रिश्ता’ सीरियल मिला। इस सीरियल ने उन्हें घर-घर में मशहूर कर दिया था। इस दौरान सुशांत सिंह राजपूत की जिंदगी में अंकिता लोखंडे भी आई थीं। छोटे पर्दे पर लंबे समय तक काम करते हुए सुशांत सिंह राजपूत ‘जरा नचके दिखा’ और ‘झलक दिखला जा’ रियलिटी शो में भी नजर आए थे।
विज्ञापन

5 of 6
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : social media
सुशांत सिंह राजपूत की जिंदगी में एक और अहम पड़ाव साल 2012 में आया। इस साल वह निर्माता-निर्देशक अभिषेक कपूर की फिल्म ‘काय पो छे’ के ऑडिशन में सिलेक्ट हो गए और यहीं से उनका बड़े पर्दे पर नया सफर शुरू हो गया। फिल्म ‘काय पो छे’में राजकुमार राव और अमित साध के साथ सुशांत की जोड़ी को खूब पसंद किया गया था। इसके बाद सुशांत सिंह राजपूत साल 2013 में यशराज बैनर की फिल्म ‘शुद्ध देसी रोमांस’ में मुख्य भूमिका में नजर आए। इसके तुरंत बाद 2014 में उन्होंने आमिर खान और राजकुमार हिरानी की फिल्म ‘पीके’ में बड़ा मौका मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social Media
साल 2015 में सुशांत सिंह राजपूत ने निर्देशक दिबाकर बैनर्जी के साथ फिल्म ‘डिटेक्टिव ब्योमकेश बक्शी!’ में काम किया। 2016 में एमएस धोनी की बायोपिक ‘द अनटोल्ड स्टोरी’ सुशांत सिंह राजपूत के करियर की शानदार फिल्म साबित हुई। इस फिल्म में बॉक्स ऑफिस पर कमाई के नए रिकॉर्ड भी बनाए थे। फिल्म ‘द अनटोल्ड स्टोरी’ में वह धोनी के रोल में थे। साल 2017 में ‘राब्ता’ और 2018 में उन्होंने ‘केदारनाथ’ की। 2019 में सुशांत सिंह राजपूत ‘सोनचिरैया’ में काम किया। 2019 ‘छिछोरे’ सुशांत सिंह राजपूत के करियर की सबसे अच्छी फिल्म बताई गई। सिनेमाघर में रिलीज होने वाली यह आखिरी फिल्म थी। वहीं सुशांत के करियर की आखिरी फिल्म दिल बेचारा थी।

पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत केस: दिवंगत अभिनेता के पिता के वकील ने शिवसेना पर निकाला गुस्सा, जानिए क्या है पूरा मामला
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें