फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास सिंह बोले- 'मुंबई पुलिस ने मराठी में बयान दर्ज किया और साइन करवा लिए, सुशांत के परिवार को मराठी नहीं आती'

Wed, 02 Sep 2020 08:22 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सुशांत सिंह राजपूत और विकास सिंह - फोटो : Twitter: @itsSSR @ANI
सुशांत सिंह राजपूत केस में हर दिन एक नया मोड़ सामने आ रहा है। नेपोटिज्म के आधार पर से शुरू हुआ ये केस अब ड्रग्स तक जा पहुंचा है। इस बीच राजपूत परिवार के वकील विकास सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। प्रेस कॉन्फ्रेंस में विकास सिंह ने कई सवालों के जवाब दिए और इस बीच मुंबई पुलिस को लेकर भी एक बड़ी बात कह दी।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
विकास सिंह, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : twitter
दरअसल विकास सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सुशांत की बहनों का मुंबई पुलिस द्वारा दर्ज किए गए बयान को लेकर कहा, 'हमें वो पता है जो हमने उनको बताया, हमें ये नहीं पता जो उन्होंने दर्ज किया। क्योंकि सुशांत के परिवार को मराठी नहीं आती है और मुंबई पुलिस ने मराठी में बयान दर्ज किया और साइन करवा लिया। ऐसे में बिहार में दर्ज करवाई गई एफआईआर को प्राथमिकता देनी चाहिए।'





 
विज्ञापन

3 of 5
विकास सिंह, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : twitter
प्रेस कॉन्फ्रेंस में सुशांत के पिता के वकील विकास सिंह ने आगे कहा, 'सुशांत के पिता और परिवार ने ये फैसला लिया है कि कोई भी किताब, फिल्म और सीरियल अगर सुशांत के ऊपर लिखी जाएगी तो इसके लिए उनके पिता की लिखित मंजूरी लेनी पड़ेगी। उनकी अनुमति के बिना कुछ भी बनाने पर उनके खिलाफ लीगल कार्रवाई की जाएगी।'

4 of 5
विकास सिंह, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
विकास सिंह ने आगे कहा, 'सुशांत सिंह की तीन बहनें मुझसे मिली और बोलीं कि मीडिया में एक कैंपेन चलाया जा रहा है उनकी फैमिली को बदनाम करने के लिए ताकि रिया को इससे फायदा मिले। कैंपेन के तहत दिखाया जा रहा है कि सुशांत के पास कोई बड़ी लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी थी, अगर सुसाइड दिखाया जाता तो पैसा नहीं मिलता। बता दूं ऐसी कोई पॉलिसी नहीं है। ये अभियुक्त को बचाने की कोशिश है। अगर ये आज के बाद नहीं रुका तो चैनलों के खिलाफ लीगल कार्रवाई की जाएगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विकास सिंह - फोटो : ANI
विकास सिंह ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में सबसे ज्यादा जोर जिस बात पर दिया वो था कि रिया चक्रवर्ती के सुशांत सिंह राजपूत के जीवन में आने के बाद ही अभिनेता की मानसिक हालत पर असर पड़ा था। 2019 के पहले तक सुशांत की मानसिक स्थिति एक दम सही थी। रिया के आने के बाद ही सुशांत की मानसिक हालत बिगड़ना शुरू हुई।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें