फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'हरे रामा हरे कृष्णा' से लेकर 'उड़ता पंजाब' तक, छह फिल्मों में दिखी ड्रग्स की दुनिया की असलियत

Thu, 27 Aug 2020 10:21 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
हरे रामा हरे कृष्णा, उड़ता पंजाब - फोटो : file photo
बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में अब ड्रग्स का भी एंगल सामने आ रहा है। इस वजह से ईडी और सीबीआई के अलावा नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने भी इस मामले में अपनी जांच शुरू कर दी है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती ड्रग्स लेते थे। ऐसे में जांच एजेंसी इस बारे पता लगाने में जुट गई है कि इन दोनों को ड्रग्स कहां से मिलते थे। वहीं ड्रग्स और बॉलीवुड के पुराना नाता रहा है। कई फिल्मी हस्तियां इसका शिकार हो चुकी हैं। ड्रग्स की लत कितनी खतरनाक होती इस बात का पता इस पर आधारित फिल्मों से भी चलता है। ड्रग्स पर बॉलीवुड में कई फिल्में बन चुकी हैं। हम आपको उन्हीं फिल्मों से रूबरू करवाते हैं।
विज्ञापन

2 of 7
हरे रामा हरे कृष्णा - फोटो : file photo
फिल्म- हरे रामा हरे कृष्णा
यह फिल्म 1971 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। यह फिल्म हिप्पी संस्कृति और ड्रग्स जैसी समस्याओं पर आधारित थी। इस फिल्म में देव आनंद और जीनत अमान मुख्य भूमिका में थीं। इस फिल्म का निर्देशन देव आनंद ने ही किया था। 
विज्ञापन

3 of 7
जाबांज - फोटो : अमर उजाला
फिल्म- जांबाज
इस फिल्म में अनिल कपूर, फिरोज खान, डिपंल कपाड़िया और श्रीदेवी मुख्य भूमिका में थीं। फिल्म जांबाज साल 1986 में आई थी। इस फिल्म में एक पुलिस ऑफिस की ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई को दिखाया गया था। इस फिल्म का निर्देशन फिरोज खान ने किया था। 

4 of 7
फैशन - फोटो : file photo
फिल्म- फैशन
इस फिल्म का निर्देशन मधुर भंडारकर ने किया था। फिल्म फैशन साल 2008 में आई थी। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा, कंगना रनौत और मुग्धा गोडसे सहित कई कलाकार मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म में फैशन की दुनिया में ड्रग्स की संलिप्तता को दिखाया गया है। 
विज्ञापन

5 of 7
देव डी - फोटो : file photo
फिल्म- देव डी
यह फिल्म साल 2009 में आई थी। इस फिल्म में अभय देओल, कल्कि केकला और माही गिल मुख्य भूमिका में थीं। इस फिल्म में नशे और ड्रग्स की लत को भरपूर तरीके से दिखाया गया है। फिल्म देव डी का निर्देशन अनुराग कश्यप ने किया था। 
विज्ञापन

6 of 7
दम मारो दम - फोटो : file photo
फिल्म- दम मारो दम
इस फिल्म का निर्देशन रोहन सिप्पी ने किया था। फिल्म दम मारो दम में अभिषेक बच्चन, प्रतीक बब्बर, बिपाशा बसु और राणा दग्गुबाती मुख्य भूमिका में थे। यह फिल्म साल 2011 में आई थी। फिल्म दम मारो दम में ड्रग्स की लत और तस्करी के बारे में दिखाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
उड़ता पंजाब - फोटो : file photo
फिल्म- उड़ता पंजाब
इस फिल्म में शाहिद कपूर, आलिया भट्ट, करीना कपूर और दिलजीत दोसांझ मुख्य भूमिता में थे। फिल्म उड़ता पंजाब का निर्देशन अभिषेक चौबे ने किया था। इस फिल्म में पंजाब में फैले ड्रग्स और उसकी तस्करी को बखूबी दिखाया गया था। यह फिल्म साल 2016 में आई थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें