रिया चक्रवर्ती
- फोटो : Twitter: @instantbolly
ईडी ने दर्ज किया था मनी लॉन्ड्रिंग का केस
सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने 31 जुलाई को पटना में एफआईआर दर्ज कराई थी। जिसमें रिया चक्रवर्ती, उनके भाई शौविक, पिता इंद्रजीत, मां संध्या, सुशांत के हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा और मैनेजर श्रुति मोदी के खिलाफ मनी लॉन्डरिंग का केस दर्ज किया था। सुशांत के पिता का आरोप था कि उनके बेटे के बैंक खातों से 15 करोड़ की गड़बड़ी की गई है। दूसरी ओर रिया चक्रवर्ती के वकील सतीश मानेशिंदे ने इन सभी आरोपों से इनकार किया था। उन्होंने कहा था कि 'सुशांत के खातों से रिया और उनके परिवार के खातों में कोई भी ट्रांजैक्शन नहीं किया गया। सुशांत के साथ रिया किसी बिजनेस डील में शामिल नहीं थी।'