अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में अब अभिनेता डीनो मोरिया का नाम जोड़ा जा रहा है। जिस पर उन्होंने न केवल सफाई दी है बल्कि अपना गुस्सा भी जाहिर किया है। डीनो मोरिया फिल्म राज, गुनाह और प्यार में कभी कभी सहित कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में महाराष्ट्र के पूर्व सीएम और बीजेपी नेता नारायण राणे ने उनपर आरोप लगाए हैं।