फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिया से तुलना करने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्य, सोशल मीडिया यूजर को यूं दिया करारा जवाब

Sun, 13 Sep 2020 07:22 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
रिया चक्रवर्ती, देवोलीना भट्टाचार्य - फोटो : instagram: rhea_chakraborty/ devoleena
सुशांत सिंह राजपूत और उनके परिवार को न्याय दिलाने के लिए मशहूर अभिनेत्री अंकिता लोखंडे लगातार सोशल मीडिया पर आवाज उठा रही हैं। वह सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व गर्लफ्रेंड थीं। हाल ही में अंकिता लोखंडे ने रिया चक्रवर्ती के बारे में लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखा। उनके पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर सहित बॉलीवुड और टीवी के सितारों ने अपनी प्रतिक्रिया दी। वहीं टीवी की मशहूर अभिनेत्री देवोलीना भट्टाचार्य ने अंकिता लोखंडे से सपोर्ट में अपना पक्ष रखा हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
देवोलीना भट्टाचार्य - फोटो : amar ujala, mumbai
देवोलीना भट्टाचार्य ने हाल ही में अंकिता लोखंडे का सपोर्ट करते ट्विटर पर अपनी राय रखी। जिसके बाद कई सोशल मीडिया यूजर ने उन्हें ट्रोल करने की कोशिश की, जिसका अभिनेत्री ने करारा जवाब दिया है। इतना ही नहीं देवोलीना भट्टाचार्य के पुराने विवाद की याद दिलाते हुए एक सोशल मीडिया यूजर ने उनकी तुलना रिया चक्रवर्ती से कर दी। जिसका छोटे पर्दे की 'गोपी बहू' ने करारा जवाब दिया।  
विज्ञापन

3 of 6
देवोलीना भट्टाचार्य - फोटो : instagram: devoleena
दरअसल अंकिता लोखंडे को सपोर्ट करते हुए देवोलीना भट्टाचार्य ने अपने ट्वीट में लिखा था, 'वह जो भी हो, लेकिन मुझे पूरे दिन यह कहना चाहिए कि थोड़ी देर की प्रसिद्धि हमारी प्रिय अंकिता लोखंडे को टारगेट करती है। सच में यह तो हद ही हो गई है। कहां से आते हैं यह लोग और कौन सी दुनिया में जीते हैं।' देवोलीना भट्टाचार्य के इस ट्वीट पर कई सोशल मीडिया यूजर ने अपनी प्रतिक्रिया दी और उन्हें ट्रोल करने की कोशिश की। 
 

4 of 6
देवोलीना भट्टाचार्य - फोटो : instagram: devoleena
Bhuvifan नाम के एक शख्स ने देवोलीना भट्टाचार्य को उनके दो साल पुराने हीरा कारोबारी राजेश्वर उदानी की हत्या का मामला याद दिलाया। इस मामले में अभिनेत्री से पुलिस ने पूछताछ की थी। Bhuvifan ने देवोलीना भट्टाचार्य हत्या का मामला याद दिलाते हुए अपने ट्वीट में लिखा, 'आप भी कुछ समय पहले जेल और कोर्ट के चक्कर काट रही थीं।' Bhuvifan से इस ट्वीट पर देवोलीना भट्टाचार्य ने अपनी बेबाकी से प्रतिक्रिया दी।
 
विज्ञापन

5 of 6
देवोलीना भट्टाचार्य - फोटो : instagram: devoleena
अभिनेत्री ने अपने जवाब में लिखा, 'भगवान की दुआ से ऐसी नौबत आई नहीं मेरी। भगवान न करे कहीं आपके चक्कर न लग जाएं। संभल कर रहिएगा।' देवोलीना भट्टाचार्य ने एक और ट्वीट में लिखा, 'और हां मैंने अपनी जिंदगी में कभी भी ड्रग्स का इस्तेमाल नहीं किया और न ही मैंने किसी को खिलाया। न ही मैंने किसी के फाइनेंस आदि का दुरुपयोग किया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
देवोलीना भट्टाचार्य - फोटो : instagram: devoleena
इसके बाद Bhuvifan ने अपने ट्वीट में रिया का सपोर्ट करते हुए लिखा, 'हत्या के एक मामले में आरोपियों से पूछताछ के बाद रिया से पूछताछ की गई, वह अभी तक दोषी नहीं पाई गई हैं।' इस पर देवोलीना भट्टाचार्य ने अपने जवाब में लिखा, 'और हां, इन मामलों में बहुत अंतर है। क्योंकि मैं आरोपी नहीं थी और न ही मैं किसी ड्रग्स के मामले में शामिल थी। न ही मैंने किसी को बदनाम करने के लिए या किसी प्रचार के लिए इंटरव्यू दिए थे।' इसके अलावा देवोलीना भट्टाचार्य ने सोशल मीडिया यूजर के सवालों और भी बेबाकी से जवाब दिया। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें