चेतन भगत
- फोटो : instagram: chetanbhagat
चेतन भगत की कई किताबे हैं जिनपर बॉलीवुड में फिल्में बन चुकी हैं। उन्होंने हाल ही में एक अंग्रेजी न्यूज वेब साइट से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत की मौत के केस में एम्स की फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट को सही न मानने पर विकास सिंह पर गुस्सा व्यक्त किया है। चेतन भगत ने कहा है, 'मैं कभी एम्स नहीं गया, लेकिन आप दावा कर रहे हैं कि एम्स भ्रष्ट है? जबकि वह नौकरी पाने के लिए सबसे कठिन स्थानों में से एक है'।