चेतन भगत
- फोटो : सोशल मीडिया
चेतन भगत ने कहा, 'सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म छिछोरे हिट साबित हुई थी, लेकिन उन्हें इस फिल्म का श्रेय नहीं दिया गया। इस वजह से बेचारे सुशांत सिंह राजपूत कुछ नहीं कर सके।' चेतन भगत से जब यह पूछा गया कि क्या यह बात सुशांत ने खुद उन्हें बोली थी तो उन्होंने कहा, नहीं उन्होंने यह बात अभिषेक कपूर को बोली थी कि श्रेय न मिलने से वह काफी परेशान रहते हैं।