रिया चक्रवर्ती
- फोटो : PTI
सूत्रों के अनुसार, रिया चक्रवर्ती ने ड्रग्स लेने की बात को कबूलते हुए कहा कि वह गांजा के साथ-साथ कुछ कैमिकल्स भी लेती थीं। साथ ही सुशांत की फिल्मों के सेट पर ड्रग्स का इस्तेमाल किया जाता था। एनसीबी को पता चला है कि रिया चक्रवर्ती ने पिछले दो सालों में कई बार पार्टी की है तो संभव है कि उन्होंने ड्रग्स भी लिया हो। गौरतलब है कि इसके अलावा रिया ने पूछताछ में कई फिल्मी सितारों के नाम का भी खुलासा किया है।