फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंकिता लोखंडे ने पुलिस को दिया था बयान, सुशांत सिंह राजपूत को परेशान करती थीं रिया चक्रवर्ती

Wed, 29 Jul 2020 10:53 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सुशांत सिंह राजपूत, अंकिता लोखंडे, रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया
सुशांत सिंह राजपूत केस में अब नए खुलासे होते जा रहे हैं। 14 जून को सुशांत सिंह राजपूत ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। इसके बाद से ही मुंबई पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और  करीब 40 लोगों से बात कर चुकी है। लेकिन अब तक किसी ठोस नतीजे तक नहीं पहुंच पाई है। लेकिन अब इस मामले में दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे की ओर से एक बड़ी जानकारी सामने आई है।
विज्ञापन

2 of 5
अंकिता लोखंडे - फोटो : Social Media
दरअसल हाल ही में एक न्यूज चैनल ने इस बात का दावा किया है कि दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे ने बिहार पुलिस को इस बात की जानकारी दी कि अभिनेता रिया चक्रवती से अभिनेता का रिलेशनशिप ठीक नहीं था। अंकिता ने पुलिस को ये भी बताया था कि रिया सुशांत का उत्पीड़न करती थीं। 
विज्ञापन

3 of 5
सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे - फोटो : सोशल मीडिया
चैनल का दावा है कि अंकिता लोखंडे ने अपनी बात साबित करने के लिए मुंबई पुलिस को बतौर सबूत सुशांत सिंह राजपूत के वाट्सएप चैट स्क्रीनशॉट्स भी दिखाए थे। इसके साथ ही ये भी बात सामने आ रही है कि सुशांत के परिजनों ने फरवरी 2020 में ही बांद्रा डीसीपी को अभिनेता की जान खतरे में भी होने की दी थी। लेकिन मुंबई पुलिस द्वारा कोई एक्शन नहीं लिया गया।

4 of 5
सुशांत सिंह राजपूत को श्रद्धांजलि - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि केके सिंह ने रिया चक्रवर्ती के खिलाफ पटना में एफआईआर दर्ज करवाई है। सुशांत के पिता ने रिया के साथ ही परिजनों पर भी आरोप लगाए और कहा, 'जब रिया को पता था कि मेरे बेटे की मानसिक हालत नाजुक चल रही है तो इस स्थिति में उसका ठीक तरीके से इलाज ना करवाना और उसके इलाज के सारे कागजात अपने साथ ले जाना और मेरे बेटे को उस नाजुक हालात में अकेला छोड़ देना, और उससे हर तरह के संपर्क तोड़ लेना जिसके कारण मेरे बेटे ने आत्महत्या कर ली तो उसकी मौत की जिम्मेदार रिया एवं इसके परिजन और सहयोगी ही हैं, इसकी जांच की जाए।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुशांत के पिता ने रिया चक्रवर्ती के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर - फोटो : सोशल मीडिया
रिया चक्रवर्ती पर पैसों के भी हेरफेर का आरोप लगाते हुए एफआईआर में केके सिंह ने लिखा,'मुझे अपने पुत्र के एक बैंक खाते की स्टेटमेंट से पता चला है कि पिछले एक साल में लगभग 17 करोड़ रुपये मेरे बेटे के इस खाता नंबर 10*** कोटेक महेंद्रा बैंक में रहे। इस दौरान करीब 15 करोड़ रुपये निकाले गए। इस खाते से पैसा ऐसे खातों में ट्रांसफर हुआ है जिनसे मेरे बेटे का कोई लेना देना नहीं था। मेरे बेटे के सभी खातों की जांच की जाए कि इन बैंक खातों/ क्रेडिट कार्ड से कितना पैसा रिया ने अपने परिजनों एवं सहयोगियों के साथ धोखेबाजी और षडयंत्र से ठगा है।'

पढ़ें: Sushant Singh Rajput: सवालों के घेरे में मुंबई पुलिस, संदीप सिंह और कंगना रनौत का बयान तक नहीं हुआ दर्ज
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें