फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sushant Singh Rajput Case: पटना हाई कोर्ट में याचिका दायर, सीबीआई को जांच सौंपने की मांग

Fri, 31 Jul 2020 12:10 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
सुशांत सिंह राजपूत केस में लगातार सीबीआई जांच की मांग हो रही है। सुशांत सिंह राजपूत के पिता द्वारा रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के बाद पटना पुलिस भी पूरे दमखम से जांच में जुटी हुई है। इस मामले में रिया चकवर्ती और उनके भाई से फिर से पूछताछ हो सकती है। अब इस मामले में पटना हाईकोर्ट में एक याचिका दायर कर सीबीआई जांच की मांग की गई। 
विज्ञापन

2 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
सुशांत सिंह राजपूत केस में एक याचिका पटना हाईकोर्ट में दायर की गई है। याचिका में मामले की जांच पटना राज्य पुलिस से सीबीआई को जांच स्थानांतरित करने की मांग की गई है। 
विज्ञापन

3 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में सीबीआई जांच की मांग वाली जनहित याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया। अदालत ने इस याचिका को खारिज कर दिया और कहा कि पुलिस को इस मामले की जांच करने दीजिए। 

4 of 5
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, सुशांत के परिवार ने सुप्रीम कोर्ट में कैविएट दाखिल की है ताकि रिया चक्रवर्ती की तरफ से केस मुंबई ट्रांसफर किए जाने को लेकर दाखिल की गई अर्जी पर उनका पक्ष भी सुना जा सके। रिया चक्रवर्ती ने बुधवार को दायर याचिका में पटना में दर्ज कराई गई प्राथमिकी मुंबई स्थानांतरित करने और बिहार पुलिस द्वारा की जा रही जांच पर रोक लगाने का न्यायालय से अनुरोध किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विकास सिंह, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
मामले की छानबीन कर रही मुंबई पुलिस पर भी अब सवाल उठने लगे हैं। सुशांत के पिता के वकील का आरोप है कि मुंबई पुलिस रिया की मदद कर रही है। वकील विकास सिंह ने कहा कि रिया पहले मुंबई पुलिस की जांच पर विश्वास नहीं कर रही थीं और अब वो कह रही हैं कि मुंबई में ही इस मामले की जांच होनी चाहिए। विकास सिंह का कहना है कि मुंबई पुलिस से कोई है जो रिया चक्रवर्ती की इस मामले में मदद कर रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें