सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : सोशल मीडिया
मामले ने 28 जुलाई 2020 को बड़ा मोड़ लिया, जब दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने पटना में रिया चक्रवर्ती और छह अन्य के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। इसमें उन्होंने रिया पर धोखाधड़ी, पैसों के हेरफेर समेत सुशांत को सुसाइड के लिए उकसाने का आरोप लगाया। मामले की गंभीरता को देखते हुए 29 जुलाई को पटना पुलिस की टीम मुंबई पहुंची। हालांकि, पटना पुलिस को मुंबई पुलिस से समर्थन तो नहीं मिला बजाए इसके उन्हें विरोध तक का सामना करना पड़ गया। दरअसल, रिया चक्रवर्ती 18 जून को ही मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में अपना बयान दर्ज करा चुकी थीं।