सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे
- फोटो : सोशल मीडिया
अंकिता लोखंडे ने कहा, 'सुशांत सिंह राजपूत पिछले एक साल में काफी बदल गए थे। उनकी अपनी बहन श्वेता से एक साल से बात नहीं हुई थी। सुशांत सिंह राजपूत के पिता मुझे काफी फोन किया करते और मुझसे कहते थे कि हमारी बात सुशांत से करवा दें। मैं कहती थी पापा जी मैं कैसे करवा दूं वह मेरे संपर्क में नहीं है। सुशांत अपने नंबर बदलता रहता था। मुझे काफी अजीब लगता था कि सुशांत क्यों बार-बार अपने नंबर बदल रहा है।'