अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की जांच उनकी गर्लफ्रेंड और अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती की ओर चली गई है। बीते रविवार को दिवंगत अभिनेता के पिता ने रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई थी। इस एफआईआर में सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने रिया पर कई गंभीर आरोप भी लगाए हैं। वहीं एफआईआर होने के बाद रिया चक्रवर्ती पर कई फिल्मी सितारे अपनी प्रतिक्रिया भी दे चुके हैं। अब अभिनेत्री कंगना रनौत के पूर्व ब्वॉयफ्रेंड और अभिनेता अध्ययन सुमन ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।