फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशांत सिंह राजपूत के दोस्त ने किया खुलासा, कुछ दिनों से लेनी छोड़ दी थीं डिप्रेशन की दवाइयां

Mon, 15 Jun 2020 11:37 AM IST
अपूर्वा राय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
हिंदी सिनेमा के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के साथ टीवी धारावाहिक 'पवित्र रिश्ता' में काम कर चुके अभिनेता महेश शेट्टी ने एक खुलासा किया है। महेश ने अपने बयान में कहा है कि सुशांत ने पिछले कुछ दिनों से अपनी डिप्रेशन को कम करने वाली दवाइयां लेना बंद कर दी थीं। मीडिया रिपोर्ट्स से यह भी खुलासा हुआ है कि महेश ही वह आखिरी शख्स हैं जिन्हें सुशांत ने आत्महत्या करने से पहले फोन किया था। हालांकि, इनकी बातचीत नहीं हो पाई थी।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : अमर उजाला
महेश शेट्टी ने सुशांत सिंह राजपूत के साथ टीवी शो 'पवित्र रिश्ता' में काम किया था और यहीं से ये दोनों गहरे दोस्त बन गए थे। सुशांत के लिए महेश एक भाई जैसे थे और वह अपनी सभी बातें महेश के साथ साझा किया करते थे।
विज्ञापन

3 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social Media

महेश ने मीडिया में यह खुलासा किया है कि सुशांत ने पिछले कुछ दिनों से अपने डिप्रेशन को कम करने वाली दवाइयां यह कहकर छोड़ रखी थीं कि वह अब ठीक हैं। महेश ने यह भी बताया है कि जब सुशांत से महेश की अंतिम बार बातचीत हुई थीं, उस वक्त सुशांत कुछ निराशा भरी बातें कर रहे थे। हालांकि, उन्हें कोई आर्थिक समस्या नहीं थी।

4 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social Media
सुशांत सिंह राजपूत के डिप्रेशन में आकर आत्महत्या कर लेने वाले कदम से पूरा फिल्मी जगत अभी भी सदमे में है। सबका ध्यान बस एक ही सवाल पर टिका हुआ है कि आखिर सुशांत को ऐसी क्या परेशानी थी जिस वजह से उन्होंने इतना बड़ा कदम उठा लिया?
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत का परिवार मुंबई पहुंचा - फोटो : सोशल मीडिया
मौत की वजह तो डिप्रेशन है लेकिन डिप्रेशन पैदा कैसे हुआ, सबके मन में यह एक बड़ा सवाल है। आज सुशांत का अंतिम संस्कार होना है और उनका परिवार उनकी अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए उनके मूल निवास पटना से मुंबई पहुंच चुका है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें