फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशांत सिंह राजपूत को ब्लैकमेल करती थीं रिया चक्रवर्ती, दिवंगत अभिनेता के पिता का दावा, 'बेटे को बना दिया था मानसिक रोगी'

Wed, 29 Jul 2020 11:48 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को दुनिया छोड़े आज 45 दिन हो चुके हैं। 14 जून को उनका शव मुंबई के बांद्रा में मौजूद उनके घर में मिला था। पुलिस जांच के बाद पता चला कि सुशांत सिंह राजपूत ने फंसी लगाकर आत्महत्या की थी। जिसके बाद मुंबई पुलिस उनकी मौत के पीछे की वजह की जांच कर रही है। इस मामले में अब नया मोड़ आया है। सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के खिलाफ पटना में एफआईआर दर्ज करवाई है। 
विज्ञापन

2 of 5
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती - फोटो : ट्विटर
सुशांत सिंह राजपूत की मौत से पहले रिया चक्रवर्ती उनकी गर्लफ्रेंड थीं। अभिनेता के पिता ने अपनी एफआईआर में रिया चक्रवर्ती पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा है कि रिया एक साजिश के तहत सुशांत सिंह राजपूत को मानसिक रोग की दवा देने लगी थी। इतना ही नहीं वह इस दवा की ओवरडोज देने लगी थी। जिसके कारण सुशांत सिंह राजपूत मानसिक रूप से परेशान होने लगे थे। 
विज्ञापन

3 of 5
सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया
सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने अपनी एफआईआर में कहा, 'रिया चक्रवर्ती ने मेरे बेटे हो बोला था कि सुशांत तुम जिस फ्लैट में रह रहे हो उसमें भूत प्रेत हैं। वह फ्लैट छुड़वाकर एयरपोर्ट के पास नए फ्लैट में ले गईं। साजिश के तहत सुशांत को मानिसक रोग की दवा दी जाने लगी। ओवरडोज दवा की खुराक ने सुशांत सिंह राजपूत को एक तरह से पागल बना दिया था। रिया मेरे बेटे को काबू में रखती थी। उसका फोन भी अपने पास रखती थी। घरवालों के फोन करने पर रिया के घरवाले बात करते थे।'

4 of 5
विकास सिंह, सुशांत और रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया
केके सिंह ने अपनी एफआईआर आगे दावा किया, 'सुशांत सिंह राजपूत हरियाणा और दिल्ली गया था लेकिन रिया दो दिन में दबाव बनाकर बुला लिया। धीरे-धीरे दवा का ऐसा असर बढ़ता गया तो सुशांत बिल्कुल बिस्तर पर सुस्त पड़े रहते थे। इसके बाद सुशांत की कंपनी में काम करने वाले सभी करीबी कर्मचारियों को रिया चक्रवर्ती ने धीरे-धीरे हटा दिया। उनकी जगह पर अपने कर्मचारियों को रख लिया था।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुशांत सिंह के साथ रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया
सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने रिया चक्रवर्ती पर उनके बेटे को ब्लैकमेल करने तक के आरोप लगाए हैं। उन्होंने एफआईआर में कहा, 'रिया चक्रवर्ती की साजिश फिल्मी जगत में ऊंचाईयां पाने की थी। इसलिए जब भी सुशांत सिंह राजपूत को फिल्मों के ऑफर आते थे तब वह खुद फोन पर बात करती थी। वह निर्देशकों से कहती थीं कि मुझे फिल्म मुख्य अभिनेत्री का रोल चाहिए, तभी सुशांत फिल्म साइन करेगा। इस तरह से ब्लैकमेल करती थी और सुशांत के जरिए आगे बढ़ना चाहती थी, लेकिन सुशांत की हालत ऐसी कर दी थी कि वह कुछ नहीं कर पाता था। क्योंकि रिया चक्रवर्ती कहती थी कि तुम मना करोगे तो तुम्हारा मेडिकल रिपोर्ट वायरल कर दूंगी। जिससे तुम्हें लोग पागल समझेंगे।'

पढ़ें: Sanjay Dutt Birthday: ड्रग्स की लत से संजय दत्त की हो गई थी ऐसी हालत, पिता सुनील दत्त भी हो गए थे परेशान
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें