फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशांत सिंह राजपूत की को- स्टार ने झूठी हमदर्दी दिखाने वालों पर साधा निशाना, कहा- 'RIP लिखने का ढोंग क्यों कर रहे हो'

Fri, 19 Jun 2020 02:54 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सुशांत सिंह राजपूत, संजना सांघी, स्वास्तिका मुखर्जी - फोटो : Social Media
बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या की खबर ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। इस खबर ने पूरे बॉलीवुड को भी दो खेमों में बांट दिया है। वहीं कई लोग सुशांत की मौत की खबर से दुखी होने से ज्यादा गुस्सा हैं। इन्हीं लोगों में से एक हैं सुशांत की को-स्टार रहीं अभिनेत्री स्वास्तिका मुखर्जी।
विज्ञापन

2 of 5
सुशांत सिंह राजपूत का घर - फोटो : Social Media
लोगों का गुस्सा इस बात पर है कि वो लोग अब RIP लिखने का ढोंग कर रहे हैं। जिन्होंने जीते जी सुशांत को पूछा भी नहीं। यही गुस्सा स्वास्तिका ने भी जाहिर किया है। स्वास्तिका ने झूठी हमदर्दी दिखाने वालों पर निशाना साधा है। अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए उन्होंने ऐसे लोगों पर अपना गुस्सा जाहिर किया है।
विज्ञापन

3 of 5
स्वास्तिका मुखर्जी - फोटो : Social Media
स्वास्तिका ने अपने आधिकारिक फेसबुक अकाउंट के जरिए एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में स्वास्तिका के साथ अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत और उनकी दिल बेचारा की अभिनेत्री संजना भी नजर आ रही हैं। इस तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, 'मैं इस गुस्से से कभी नहीं उबर पाऊंगी। कभी नहीं। कभी नहीं। वह गुस्सा जो मीडिया, सोशल मीडिया और एजेंडा सेट करने वाले लोगों ने हम पर थोपा है।'

4 of 5
Sushant singh Rajpoot - फोटो : सोशल मीडिया
आगे स्वास्तिका लिखती हैं, 'क्यों यह RIP लिखने का ढोंग कर रहे हो? हमने उस शख्स को भी ऐसा करने की अनुमति नहीं दी। जब तक वह जिंदा रहा, लड़ता रहा। वह मौत के बाद भी जंग लड़ रहा है। सॉरी सुशांत, हमें खेद है। मैं आपको हमेशा यूं हंसते हुए याद रखूंगी। आज भी और हमेशा।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डिटेक्टिव ब्योमकेश बख्शी - फोटो : Social Media
गौरतलब है कि सुशांत और स्वास्तिका फिल्म 'डिटेक्टिव ब्योमकेश बख्शी' में साथ नजर आए थे। ये फिल्म साल 2015 में रिलीज हुई थी। फिल्म का निर्देशन दिबाकर बनर्जी ने किया था। फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत की एक्टिंग की खूब सराहना हुई थी।

पढ़ें: श्रद्धा कपूर ने लिखा सुशांत सिंह राजपूत के लिए इमोशनल पोस्ट, कहा- 'वो अपनी ही धुन पर नाचता
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें