फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद उनके परिवार से मिलने पहुंचीं एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे, चेहरे पर दिखी मायूसी

Tue, 16 Jun 2020 03:09 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सुशांत सिंह राजपूत के परिवार से मिलने पहुंचीं अंकिता लोखंडे - फोटो : सोशल मीडिया
सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के निधन से पूरा बॉलीवुड सकते में है। किसी को यकीन ही नहीं हो पा रहा है कि उन्होंने आत्महत्या कर ली है। सोशल मीडिया पर लोग आत्महत्या के पीछे की वजह जानना चाहते हैं। अब सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) एक्टर के परिवार से मिलने उनके घर पहुंची हैं।
विज्ञापन

2 of 5
सुंशात सिंह राजपूत के परिवार से मिलने पहुंचीं अंकिता लोखंडे - फोटो : ट्विटर
अंकिता, सुशांत सिंह राजपूत के परिवार से मिलने वहां पहुंची हैं। इस दौरान उनके साथ संदीप सिंह और उनकी मां भी हैं। सामने आए वीडियो में साफ दिख रहा है कि अंकिता लोखंडे एक्टर के सुसाइड से काफी आहत हैं। अंकिता के साथ मौजूद उनके दोस्त संदीप सिंह उन्हें सहारा देते हुए दिख रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
सुंशात सिंह राजपूत के परिवार से मिलने पहुंचीं अंकिता लोखंडे - फोटो : ट्विटर
अंकिता काफी दुखी और मायूस नजर आ रही हैं। उन्होंने मास्क और ग्लव्स पहने हुए हैं। बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत के अंतिम संस्कार में अंकिता मौजूद नहीं थीं। जबकि श्रद्धा कपूर, कृति सेनन, रणवीर शौरी, राजकुमार राव, विवेक ओबेरॉय दिवंगत अभिनेता के अंतिम संस्कार में शामिल हुए थे। वहीं अंकिता ने सोशल मीडिया पर सुशांत के लिए कोई पोस्ट नहीं किया था, जिसके बाद लोगों ने उन्हें खूब ट्रोल भी किया था।

4 of 5
सुंशात सिंह राजपूत के परिवार से मिलने पहुंचीं अंकिता लोखंडे - फोटो : ट्विटर
हालांकि अंकिता इस खबर को सुनने के बाद से ही सदमे में हैं। बता दें कि 'पवित्र रिश्ता' टीवी सीरियल में अंकिता लोखंडे और सुशांत सिंह राजपूत ने साथ काम किया था। दोनों लंबे समय तक रिलेशन में भी रहे थे। उन दिनों खबरें थीं कि अंकिता और सुशांत जल्द शादी करने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रिया चक्रवर्ती - फोटो : Social Media
हालांकि ये रिश्ता शादी तक नहीं पहुंच पाया। सुशांत कथित तौर पर रिया चक्रवर्ती के साथ रिलेशन में थे। दोनों को अक्सर एक साथ स्पॉट किया जाता था।लेकिन इस बारे में आधिकारिक तौर पर कुछ भी सामने नहीं आया था। वहीं रिया सुशांत को अंतिम विदाई देने भी पहुंची थीं। हालांकि सुशांत ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया ये कह पाना बहुत मुश्किल है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें